• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में गाय चराने वालों के लिए भी नौकरी, गांव ग्वाला योजना के तहत 10 हजार मिलेगा वेतन

Rajasthan also offers jobs for cow herders, with a salary of 10,000 under the Gaon Gwala Yojana - Jaipur News in Hindi

करियर डेस्क। जयपुर सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए एक नई तरह की जॉब राजस्थान सरकार ने निकाली है। अब राजस्थान सरकार की ओर से एक ऐसी योजना शुरू की गई है जिसमें गाय चराने वाले लोगों को भी नौकरी दी जा रही है। राजस्थान राज्य सरकार की ओर से स्टेट में "गांव ग्वाला योजना" शुरू की गई है। इस योजना में प्रति 70 गायों पर एक गाय चराने वाले की नियुक्ति की जा रही है और साथ ही उसे ठीक-ठाक वेतन भी दिया जा रहा है।
गांव ग्वाला योजना को राजस्थान के कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की चेचट तहसील के खेड़ली गांव से शुरू कर दिया गया है। इस योजना की शुरुआत राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा की गई है। इस दौरान मदन दिलावर ने 14 गावों के लिए 1-1 ग्वाले को नियुक्त किया और साफा माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
क्या है योजना का उद्देश्यः
इस योजना का उद्देश्य भारत की प्राचीन गोचारण परंपरा को पुनर्जीवित करने का है। इसके साथ ही मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि गाय का दूध स्फूर्ति और बुद्धि का बढ़ाता है।
कितने ग्वाले होंगे नियुक्तः
अभी सरकार की ओर से 70 गायों पर 1 ग्वाले को नियुक्त किया जा रहा है। गायों की संख्या बढ़ने पर गाय चराने वालों की संख्या में भी इजाफा किया जायेगा। नियुक्त हुए ग्वाले गांव की सभी गायों को सुबह गोचर तक ले जाना होगा और गायों को चराकर शाम को घर वापस लाना होगा।
10 हजार रुपए प्रति माह मिलेगा वेतनः
इस योजना के तहत नियुक्त हुए ग्वाले को प्रति महीना 10000 रुपए वेतन दिया जाएगा। हालांकि, आपको बता दें कि यह वेतन राज्य सरकार की ओर से नहीं दिया जाएगा बल्कि भामाशाह सहयोग से संचालित यानी कि लोगों द्वारा दान से इकठ्ठा करके दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan also offers jobs for cow herders, with a salary of 10,000 under the Gaon Gwala Yojana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaon gwala yojana, rajasthan government, cow herder jobs, ₹10, 000 salary, cattle grazing, rural employment, 70 cows per herder, madan dilawar, animal husbandry, traditional cattle care, career news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved