• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय द्वारा RKCL कोर्सेज को ‘इंटर्नशिप’ के लिए मान्यता

Maharaja Surajmal Brij University recognizes RKCL courses for internship - Jaipur News in Hindi

भरतपुर । महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपने स्नातक (UG) कोर्सेज BA, B.Com, B.Sc आदि के विद्यार्थियों के लिए राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरकेसीएल) के कोर्सेज को ‘इंटर्नशिप’ के रूप में स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल से विद्यार्थियों को न केवल विश्वविद्यालय के क्रेडिट्स प्राप्त होंगे, बल्कि उनके करियर विकास में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुलपति डॉ. मदन सिंह राठौड़ के अनुमोदन के उपरांत विश्वविद्यालय एवं RKCL के मध्य एक MoU हस्ताक्षरित हुआ। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव (रजिस्ट्रार) च्यवन सिंह जोरवाल तथा अकादमिक डीन एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. योगेन्द्र भानु ने MoU पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत RKCL द्वारा विद्यार्थियों के लिए 11 विभिन्न पाठ्यक्रम (कोर्सेज) उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे विद्यार्थी अपनी रुचि अनुसार चयन कर अपने कौशल का विकास कर सकेंगे। इस अवसर पर RKCL की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक बिशाल चक्रवर्ती एवं जिला परियोजना प्रबंधक चाँद मोहम्मद उपस्थित रहे। अब विद्यार्थी विश्वविद्यालय की डिग्री के साथ-साथ RKCL के अधिकृत ज्ञान केंद्रों से अपनी इंटर्नशिप पूर्ण कर सकेंगे। इंटर्नशिप के तहत सभी कोर्सेज की अवधि न्यूनतम 120 घंटे निर्धारित की गई है, जिससे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, कोर्स पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे, जो विश्वविद्यालय में पूर्णतः मान्य होंगे।
RKCL के इन सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को ऑडियो विसुअल कंटेंट, हैंड्स-ओन ट्रेनिंग एवं प्रोजेक्ट्स की सुविधा प्रदान की जायेगी जिससे विद्यार्थी अपनी रूचि अनुसार प्रोग्राम चुन कर अपने कौशल एवं व्यक्तित्व का विकास कर पायेंगे ।
RKCL के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल अकाउंटिंग, एडवांस्ड एक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, डीटीपी, वेब डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग, पायथन प्रोग्रामिंग तथा एआई और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को यूनिवर्सिटी द्वारा इंटर्नशिप के लिए मान्यता प्रदान की गयी है । यह सभी कार्यक्रम ऑनलाइन, ऑफलाइन एवं हाइब्रिड मोड में उपलब्ध होंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपनी सुविधा अनुसार सीखने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी RKCL के नजदीकी अधिकृत आईटी ज्ञान केंद्र (ITGK) से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। कोर्स पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को QR कोड युक्त ऑनलाइन प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे।
तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए RKCL विद्यार्थियों को डिजिटल एवं AI आधारित भविष्य के लिए तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध है। MSBU की यह पहल युनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में अध्ययनरत युवाओं को नवीन कौशल सीखने, रोजगार क्षमता बढ़ाने और अपने करियर को नई दिशा देने का एक सशक्त अवसर प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maharaja Surajmal Brij University recognizes RKCL courses for internship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharaja surajmal brij university, rkcl, career news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved