• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 32 हजार पदों पर भर्तियां

Chief Minister Gehlot has approved the recruitment of about 32 thousand posts in the health sector. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 31 हजार 827 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें 1 हजार 765 चिकित्सक, 7 हजार 860 नर्सिंग ऑफिसर, 2 हजार 880 फार्मासिस्ट, 3 हजार 739 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 1 हजार 090 सहायक रेडियोंग्राफर तथा 2 हजार 205 लैब टेक्नीशियन सहित कुल 19 हजार 539 नियमित पद एवं 12 हजार 288 संविदा पद शामिल हैं।

गहलोत की इस मंजूरी से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजमेश तथा झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नियमित रिक्त पदों पर संबंधित सेवा नियमों के अनुसार भर्ती हो सकेगी। उक्त विभागों में रिक्त संविदा पदों पर राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत भर्ती की जाएगी। इन विभागों में कोविड महामारी के दौरान मार्च, 2020 से मार्च, 2022 तक संविदा/तदर्थ आवश्यक अस्थाई आधार पर कार्यरत रहे तथा वर्तमान में भी कार्यरत कार्मिकों को आने वाली भर्तियों में बोनस अंक दिए जाएंगे। संविदा/आवश्यक अस्थाई आधार पर नियुक्त कार्मिक को दो वर्ष से कम कार्य अवधि पर 15, दो से तीन वर्ष की कार्य अवधि पर 20 तथा तीन वर्ष या इससे अधिक कार्य अवधि पर 30 बोनस अंक दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कोविड स्वास्थ्य सहायकों एवं अन्य कार्मिकों को भी नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री की मेडिकल हैल्थ वॉलेन्टीयर फॉर्स के गठन की बजट घोषणा का प्रभावी क्रियान्वयन भी हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Gehlot has approved the recruitment of about 32 thousand posts in the health sector.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister ashok gehlot, health sector, recruitment on 31 thousand 827 posts, career news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved