• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022, सूची जारी

Assistant Town Planner (Town Planning Department) Competitive Examination-2022, list released - Jaipur News in Hindi

- पात्रता जांच हेतु अतिरिक्त विचारित सूची जारी जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की अतिरिक्त विचारित सूची जारी की गई है। इसमें 28 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु अस्थाई रूप से विचारित सूची में शामिल किया गया है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 16 जून 2023 को किया गया था। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा उक्त परीक्षा के तहत जारी विचारित सूची दिनांक 7 दिसंबर 2023 में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों के अधिक संख्या में अपात्र पाये जाने के कारण 28 अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच हेतु विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। यह सूची चयन या वरियता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है।
अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assistant Town Planner (Town Planning Department) Competitive Examination-2022, list released
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assistant town planner, town planning department, competitive examination-2022, list released, jaipur, career news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved