• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, यहां जानिए

Weekly Horoscope: What are you going to get this week, know here - Jaipur News in Hindi

ग्नराशि पर आधारित 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक के साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष राशिः इस सप्ताह आपका मन आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप कार्यों को तुरंत प्रभाव से करना चाहेंगे परंतु सहयोग की कमी हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं ताजगी महसूस होगी। संबंधों में आप पार्टनर को अपनी भावनाएं बिना झिझक के व्यक्त करें जिससे आपसी विश्वास बढ़ेगा। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृष राशिः
इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान स्वयं को सुरक्षित करने पर रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपनी हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाएंगे एवं नए अवसर भी मिलेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। सफेद रंग आपके लिए लकी रहेगा।
मिथुन राशिः
इस सप्ताह आपको निर्णय लेने में थोड़ी दिक्कत होगी परंतु आप संभावनाओं को देख समझ कर निर्णय ले। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे परंतु आप अपने कार्य को समय सीमा पर पूर्ण करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए कार्य के साथ-साथ थोड़ा आराम भी करें। प्रेम संबंधों में आप अपने पार्टनर से अपनी बात खुल कर परंतु नरमी से कहें। हरा रंग आपके लिए लकी रहेगा।
कर्क राशिः
इस सप्ताह आपको कार्यों और जिम्मेवारियों के बीच में संतुलन बिठाना होगा। कार्य क्षेत्र में आपको सही समय पर सही एक्शन लेने से फायदा होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए भोजन हल्का रखें। हल्का पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशिः
इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको नई पहचान मिलेगी परंतु क्रोध न करें एवं धैर्य से काम ले। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव ना ले। प्रेम संबंधों में आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे एवं संतुलन बनाकर चलेंगे। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशिः
इस सप्ताह आप अपने कार्यों को बहुत ही सजगता से करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी कागज पर बिना देखे हस्ताक्षर न करें एवं किसी की भी आलोचना न करें। धन का आगमन होगा। अपने खानपान का ध्यान रखें अन्यथा एलर्जी आदि हो सकती है। प्रेम संबंधों में आपको सुकून और मजबूती महसूस होगी। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशिः
इस सप्ताह आपको अपने कार्य एवं रिश्तो में संतुलन बनाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में जल्दीबाजी ना करें एवं कार्यों को देख समझ कर करें। आर्थिक स्थिति अच्छे रखने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। स्वस्थ रहने के लिए मेहनत के साथ-साथ विश्राम अवश्य करें। प्रेम संबंधों में आप नरमी से काम ले एवं छोटी-छोटी खुशियों को महसूस करें। हल्का गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिः
सप्ताह आप अपनी पुरानी दुखों को भूलकर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आप नए अवसरों की तरफ बढ़ेंगे एवं आप में आशा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें एवं योग आदि करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी यदूर होगी एवं रोमांस बढ़ेगा। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
धनु राशिः
इस सप्ताह आगे बढ़ने के लिए उत्साहित रहेंगे परंतु अपने आप से अधिक उम्मीद ना रखें। कार्यक्षेत्र में कोई भी कम जल्दबाजी में ना ले बल्कि समझदारी से काम करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। संबंधों में आप भावनात्मक रूप से अपने साथी के करीब आएंगे। पीला रंग आपके लिए शुभता लाएगा।
मकर राशिः
इस सप्ताह आपको पूर्व में किए गए परिणामों का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने वरिष्ठों एवं सहयोगियों के साथ मिलकर चले। कार्यों को अकेले ना करें। धन का आगमन होगा परंतु निवेश सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों हो सकती हैं इसीलिए खान-पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में आप पार्टनर से अपने प्रेम को व्यक्त करेंगे। नेवी ब्लू रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
कुम्भ राशिः
इस सप्ताह गलतफहमी के कारण किसी भी बहस में ना पड़े। कार्यक्षेत्र में भी आप सोच समझ कर कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी विवादित बात से दूर रहे। आप स्वस्थ एवं ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए आप कोमलता से बात करें एवं पार्टनर पर भरोसा रखें। हल्का नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशिः
इस सप्ताह आपका मन थोड़ा उदास रहेगी परंतु आपको अपने आप को स्थिर रखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी आप अपने हर कार्य को विश्वास पूर्वक करें एवं किसी भी बात से डरे नहीं। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप आकर्षक दिखेंगे। आप पार्टनर के साथ ईमानदारी से अपने मन की बात कहेंगे जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
(नोटः- साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weekly Horoscope: What are you going to get this week, know here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weekly horoscope, march 9-15 2026, family life, finances, health, career, mercury retrograde, jupiter direct, ascendant predictions, precautions, beneficial actions, astrology in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved