जयपुर। बुधवार को पूर्ण चंद्रग्रहण है। पूर्ण चंद्रग्रहण पर चांद नारंगी रंग का नजर आएगा। ग्रहण 3 घंटे 24 मिनट रहेगा। यह शाम 5 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। पूर्ण चंद्रग्रहण पर चांद नारंगी रंग का नजर आएगा। खगोलीय भाषा में
इसे ब्लड मून और ब्लू मून कहते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकेगा सुपरमून
यह चंद्रमा सुपरमून की श्रेणी में शामिल है जो
सामान्य दिनों की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकेगा।
35 साल के लंबे अंतराल के बाद पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लू मून एक साथ नजर
आएगा। इससे पहले यह खगोलीय घटना 30 दिसंबर 1982 को घटी थी। इसके बाद ब्लू
मून 31 दिसंबर 2028 और फिर 31 जनवरी 2037 को दिखेगा।
27 जुलाई, 2018 को भी भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, लेकिन यह ब्लू मून या सुपर मून नहीं होगा।
3 घंटे 24 मिनट रहेगा चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण 3 घंटे 24 मिनट रहेगा। यह शाम 5 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 8.21 से शुरू हो जाएगा। सूतक शुरू होने से पहले ही मंदिरों में पूजा-अर्चना कर ली जाएगी। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन होंगे। सूतक लगने के बाद भगवान विभिन्न मंदिरों के शयन कक्षों में विश्राम करेंगे, जिन्हें सेवक छू भी नहीं सकेंगे। हालांकि प्रभु के समक्ष दीप जलाए जाएंगे।
यह रहेगा स्पर्श और मोक्षकाल
चंद्रोदय : शाम 6.15 बजे
ग्रहण स्पर्श : शाम 5.21 बजे
ग्रहण मध्य : शाम 7.03 बजे
ग्रहण मोक्ष : रात 8.45 बजे
सूतक शुरू : सुबह 8.21 बजे से
किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा
कर्क: जातक चंद्रदर्शन न करें।
वृषभ, कन्या, तुला और कुंभ : चंद्र दर्शन लाभकारी रहेगा।
मेघ, सिंह और धनु : चन्द्र दर्शन अशुभ रहेंगे।
मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन : चद्र दर्शन का मिलाजुला असर रहेगा।
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का चैत्र शुक्ल् नवमीं का दिन
आज का राशिफल: कैसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का नवरात्र की अष्टमी का दिन
दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा
Daily Horoscope