• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदोष व्रत रखने से सभी कष्ट हो जाते हैं दूर, जानिए तिथि और पूजा विधि

Keeping Pradosh fast removes all troubles, know the date and method of worship - Jaipur News in Hindi

जयपुर। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समय 2 दिसंबर दोपहर 3 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 3 दिसंबर दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इसके बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार को सूर्य वृश्चिक राशि में और चंद्रमा 11 बजकर 14 मिनट तक मेष राशि में रहेगा। इसके बाद वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है और राहुकाल का समय दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। शिव पुराण में उल्लेख मिलता है कि प्रदोष व्रत रखने से सभी पाप और कष्ट दूर होते हैं और शिव धाम की प्राप्ति होती है। साथ ही यह जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। शिव पुराण के अनुसार, सोमवार का दिन चंद्र देव (सोम) से भी जुड़ा है, जिन्होंने भगवान शिव की आराधना करके क्षय रोग से मुक्ति पाई थी। एक अन्य कथा में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सोलह सोमवार का व्रत रखा था। इसलिए इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख-शांति के साथ सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
इस तिथि पर भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करने के लिए जातक ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म स्नान आदि करने के बाद मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें। एक चौकी पर सफेद कपड़ा बिछा लें। उस पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को स्थापित करें, और भोलेनाथ का अभिषेक करें। उन पर बिल्वपत्र, चंदन, अक्षत, फल और फूल अर्पित करें। भोलेनाथ की पूजा के साथ ही माता पार्वती की भी पूजा करनी चाहिए।
माता को शृंगार की सोलह वस्तुएं चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें और सोमवार व्रत कथा पढ़ें या सुनें और अंत में दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें और "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Keeping Pradosh fast removes all troubles, know the date and method of worship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pradosh vrat, hindu calendar, trayodashi tithi, shukla paksha, margashirsha month, december dates, chaturdashi, astrology in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

जीवन मंत्र

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved