• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Rajasthan: राजनीतिक दल से इतना हुआ प्यार, अपने बेटे काे ही दिया पार्टी का नाम

Rajasthan: So much love for political party, gave name of party to his son - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एक व्यक्ति को राजनीतिक दल से इतना लगाव हो गया कि उसने अपने बेटे का नाम ही कांग्रेस रख लिया है। यह मामला राजस्थान के उदयपुर का है। वहां एक कांग्रेस के कार्यकर्ता विनोद जैन ने अपने बेटे का नाम ही कांग्रेस जैन रख दिया है, जो अपने आप एक मिशाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद जैन को पुत्र की प्राप्ति हुई और जब उन्होंने अपने बेटे का नाम रखना चाहा तो सबसे पहले पार्टी का नाम ध्यान में आ गया। उसने तत्काल अपने बेटे का नाम कांग्रेस रख लिया। जब बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया है, उसमें भी आधिकारिक नाम कांग्रेस जैन ही रखा गया है।

उदयपुर जिले की अम्बेरी तहसील के रहने वाले विनोद जैन कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। विनोद जैन के बेटे का जन्म 18 जुलाई 2019 को हुआ। जिले के ही मेडिकल कॉलेज में जन्मे बेटे को कांग्रेस नाम दिया गया। जन्म भले ही जुलाई में हुआ हो लेकिन जन्म प्रमाण पत्र 21 जनवरी 2020 को जारी किया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan: So much love for political party, gave name of party to his son
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, congress jain, udaipur, congress, congress worker vinod jain, कांग्रेस, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved