• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोविंद देवजी मंदिर में जलाई अश्लीलता और व्यसनों की होली

Holi of obscenity and addictions was lit in Govind Devji temple - Jaipur News in Hindi

जयपुर। रंगों के पर्व होली पर अश्लीलता, फुहड़ता और व्यसन की जगह सभ्यता, शालीनता, नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को वैदिक होली उत्सव-2025 का धूमधाम से आयोजन किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य इस मौके पर नौ कुंडीय गायत्री भी महायज्ञ किया गया। ठिकाना मंदिर श्री गोविंद देवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने प्रारंभ में गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री और गुरू सत्ता का पूजन कर दीप प्रज्जवलन किया। इंजीनियरिंग माइनिंग एसोशिएशन के चेयरमैन ललित सोनी, ओमवीर भार्गव, रमेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल ने देव पूजन किया। सैकड़ों लोगों ने समतामूलक समाज बनाने की कामना के साथ गायत्री महामंत्र से आहुतियां अर्पित की। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से संबद्ध गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के दिनेश आचार्य, डॉ अजय भारद्वाज, दिनेश भारद्वाज, सृष्टि ने प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुतियों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। गायत्री शक्तिपीठ बह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहनलाल शर्मा, सह व्यवस्थापक मणि शंकर चौधरी के निर्देशन में तीन पारियों में श्रद्धालुओं ने गायत्री, महामृत्युंजय महामंत्र, सूर्य, रूद्र, शिव, नवग्रह, नृसिंह गायत्री मंत्र से 108 आहुतियां प्रदान की। तीन जन्म दिन और एक पुंसवन संस्कार भी मनाया गया। एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने के साथ पूर्णाहुति की गई। संगीतमय आरती, शांति अभिसिंचिन के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। गायत्री चेतना केंद्र जनता कॉलोनी की ओर से लागत दर पर पुस्तकें उपलब्ध कराई गई।
जलाई अश्लीलता की होली:
आयोजन का मुख्य आकर्षण अश्लीलता और व्यसनों की होली रही। यज्ञ के बाद लोग हाथ में अश्लीलता का दैत्य जलाना है संस्कृति का प्रहलाद बचाना है....सार्थक होली चलो मनाओ दुर्विचारों को आज जलाओ...जैसे नारे लिखी तख्ती थामकर होलिका दहन स्थल पहुंचे। जयकारों के साथ होली का दहन किया गया। जलती हुई अग्नि में बीडी, सिगरेट, गुटखा, भांग डाली गई। होली के रंग में प्रभु मन भी जरा रंगा दो...जैसे होली के प्रेरक संदेश देने वाले प्रज्ञा गीतों की स्वर लहरियों के साथ फूलों की होली खेली गई।
होलिका दहन में अर्पित करने की सामग्री की वितरित:
यज्ञ में शामिल होने वाले लोगों को 80 तरह की जड़ी-बूटियों से तैयार विशिष्ट हवन सामग्री के 1100 पैकेट निशुल्क वितरित किए गए। यह सामग्री होलिका दहन में अर्पित की जाएगी। होलिका दहन की अग्नि पर थोड़ी सी हवन सामग्री डालकर घर पर भी धूप दे सकते है। इससे घर की नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मकता का वातावरण बनेगा। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Holi of obscenity and addictions was lit in Govind Devji temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, vedic holi utsav-2025, aaraddev govind devji temple, holi, festival of colors, civilization, decency, de-addiction, obscenity, lewdness, addiction, nine kundiya gayatri maha yagya, news in hindi, latest news in hindi, news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved