जयपुर। चैत्र मास के वासंतिक नवरात्र में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। घर, मंदिर के अलावा अब अस्पताल व स्कूलों में भी यज्ञ-हवन किए जा रहे हैं। बीते शनिवार को निवारू रोड स्थित एक अस्पताल परिसर में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। इसमें शामिल होकर लोगों ने शांति के लिए देवी देवताओं का आह्वान कर षोडशोपचार पूजन किया। अग्नि प्रज्ज्वलित कर दुर्गा गायत्री मंत्र, राम गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के साथ यज्ञ देवता को आहुतियाँ अर्पित की। इस यज्ञ में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने भी आहुतियाँ दीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस यज्ञ आयोजन में गायत्री शक्ति पीठ ब्रह्मपुरी से दिनेश आचार्य ने भी शिरकत की। गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा और करधनी महिला मंडल के कार्यकर्ताओं का भी इस यज्ञ आयोजन में सक्रिय सहयोग रहा।
करीना ने एयरपोर्ट पर सेल्फी मांगने वाले फैन को नजरअंदाज किया, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
विक्की का खुलासा- सारा ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा
बच्चों के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहे माता-पिता: निम्रत कौर
Daily Horoscope