जयपुर। 5 मार्च, रविवार प्रात: 8.00 बजे मानसरोवर स्थित पटेल मार्ग चौराहे, मानसरोवर से गायत्री वेदना निवारण केंद्र, माता भगवती पथ, गायत्री माता चौराहा, मानसरोवर तक एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही इस रैली का विषय अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्त हो होली है। यह अश्लीलता निवारण रैली शांतिकुंज के क्रम अनुसार निकाली जायेगी। रैली के समापन पर अश्लीलता की अर्थी का होलिका दहन 10.30 बजे वेदना निवारण केंद्र पर किया जायेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गायत्री परिवार समाज को एक पवित्र व सशक्त संदेश इस रैली के माध्यम से देना चाहता है। होली एक पावन पर्व है, उसे गरिमामय रूप से मनाना चाहिए। गायत्री परिवार ने इस रैली व होलिका दहन में लोगों से स्वेच्छा से शामिल होने का आह्वान किया है।
भोला: 11 दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग, 2 घंटे में बिके 1200 टिकट
ऐश्वर्या रजनीकांत के घर में हुई चोरी, नौकरों पर है शक
टूथ परी : वेन लव बाइट्स में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी
Daily Horoscope