जयपुर। वर्ष 2024 जनवरी में मुम्बई में गायत्री परिवार अश्वमेघ महायज्ञ का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियाँ अभी से शुरू कर दी गई है। गायत्री परिवार सामाजिक सरोकार से सम्बन्धित कार्यक्रमों में अहम् भूमिका निभाता रहा है। जयपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा ने ऐसा ही एक सामाजिक कदम उठाते हुए मंगलवार को मुरलीपुरा के गायत्री परिवारों को झूठन नहीं छोडऩे की शपथ दिलाई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अक्सर शादी सहित सामाजिक-धार्मिक आयोजनों में जूठन छोडऩे की लोगों में बुरी आदत देखी गई है। गायत्री परिवार इस पर रोक पर लगाने के लिए अभियान चलाएगा। इसकी शुरुआत मुरलीपुरा के रामेश्वरधाम स्थित गौड़ विप्र भवन में सामाजिक सम्मेलन में की गई। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जूठन नहीं छोडऩे की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में लोगों की समझाइश का असर यह हुआ कि सम्मेलन के बाद जो भोजन बच गया उसे वीकेआई रोड नंबर छह के मजदूर परिवारों में वितरित कर दिया गया।
गौड़ विप्र समाज के अध्यक्ष सुधीर शर्मा कहा कि धरती माता अपनी छाती चीरकर अनाज पैदा करती है। अगर मौसम साथ दे तो खाने योग्य अनाज तैयार होने में 6 माह का समय लगता है। लेकिन लोग जाने-अनजाने में जूठन छोडक़र मां अन्नपूर्णा का अनादर कर रहे हैं। एक ओर जहां सामाजिक कार्यक्रमों में जूठन का ढेर लग जाता है वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन नहीं मिल पाता। ऐसे में गायत्री परिवार की हर सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों को जूठन नहीं छोडने का संकल्प कराने की मुहिम बहुत ही सराहनीय है।
इससे पूर्व अभियान की शुरुआत सुबह गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की ओर से गायत्री महायज्ञ के साथ की गई। राष्ट्र को समुन्नत और विकसित बनाने की कामना के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की गईं। प्रारंभ में वेदमाता मां गायत्री, गुरु सत्ता और विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम का विधिवत पूजन किया गया।
अभियान की शुरुआत के साक्षी विप्र कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, पार्षद मीनाक्षी शर्मा, पार्षद दीपमाला शर्मा, पार्षद दिनेश कांवट, गौड़ विप्र समाज के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित अनेक लोग बने और झूठन नहीं छोडऩे की शपथ ली।
क्या परिणीति और राघव कर रहे हैं डेटिंग? होने वाला है राघव और परिणीति का रोका?
29 मार्च को जारी होगा पोन्नियन सेल्वन 2 का ट्रेलर, निर्माता ने दी जानकारी
ईद पर नहीं अपितु इस दिन प्रदर्शित होगी किसी का भाई किसी की जान
Daily Horoscope