• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिले के 129 ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

Vikas Bharat Sankalp Yatra reached 129 gram panchayats of the district - Hanumangarh News in Hindi

-शिविरों में आमजन को जागरूक कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश हनुमानगढ़। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने शुक्रवार को सचिवालय में वीसी के माध्यम से संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टर के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा की। हनुमानगढ़ से वीसी के माध्यम से जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने संकल्प यात्रा में जिले कि प्रगति के बारे में बताया। वीसी के पश्चात् जिला कलक्टर ने जिला अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक योजनाओ का प्रचार प्रसार करने और वंचितों को जोड़ने के निर्देश दिए । उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य कैम्प स्क्रीनिंग, वीवीआईपी सहभागिता, टीबी के लिए स्क्रीनिंग, पीएम उज्ज्वला पंजीकरण, क्विज में भागीदारी, जन सहभागिता, संकल्प लेना, आधार कार्ड,मेरी कहानी मेरी जुबानी, पीएम स्वनिधि योजना, पुरस्कार वितरण, आयुष्मान भारत पंजीकरण, माय भारत वालेंटियर्स पंजीकरण, सुरक्षा बीमा पंजीकरण योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों की प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ सुनीता चौधरी ने बताया कि जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार तक जिले की 129 ग्राम पंचायतों में कैंप आयोजित किया जा चुका हैं। जिसमें शुक्रवार तक 2 लाख 25 हजार से अधिक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 1.70 लाख ने शपथ ली। इस दौरान कैंपो में 3217 महिलाओं, 2725 विद्यार्थियों, 1524 खिलाड़ियों, 1119 स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। 4026 लाभार्थियों ने पीएम सुरक्षा बीमा योजना, 922 ने जीवन ज्योति बीमा योजना में पंजीकरण करवाया। चिकित्सा विभाग द्वारा 98412 व्यक्तियों का हेल्थ चैकअप किया गया और 1 लाख से अधिक की टीबी स्क्रीनिंग की गई।
सीईओ ने बताया कि शिविरों के दौरान 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए पीएम उज्ज्वला योजना अंतर्गत 2271 नवीन पंजीकरण किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा इस दौरान 38784 नए आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड पूरे देश में प्रभावी है, जिसके तहत देश के किसी भी कौने में इलाज करवाया जा सकता है। जिले की 8 ग्राम पंचायतों को सौ फीसदी आयुष्मान कार्ड धारक होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यात्रा के दौरान आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में भी जिले के 6757 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और 8685 लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं में मिले वाले लाभ के अपने अनुभव साझा किए।
शनिवार को यहां आयोजित हुए शिविर
शनिवार को जिले के 4 उपखंड की 8 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन हुआ। रावतसर के मोधुनगर एवं भेरूसरी ग्राम पंचायत हेतु डे नोडल अधिकारी तहसीलदार नवीन गर्ग, पीलीबंगा के डबलीवास कुतुब एवं डबलीवास मौलवी ग्राम पंचायत हेतु डे नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार रणवीर, भादरा के निनान एवं रामगढ़िया ग्राम पंचायत हेतु नायब तहसीलदार नितिन पुरोहित, नोहर के भोगराना एवं भंगुली ग्राम पंचायत हेतु बीडीओ कुश्लेश्वर सिंह के नेतृत्व में शिविरों का आयोजन हुआ।
रविवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
शनिवार को जिले के चार उपखंड की 8 ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा। जिले की नोहर पंचायत समिति के मेघाना और श्योरानी ग्राम पंचायत में, भादरा पंचायत समिति की न्यांगल और मलखेड़ा ग्राम पंचायत में, रावतसर पंचायत समिति की खेदासरी और 99 आरडी ग्राम पंचायत में, पीलीबंगा पंचायत समिति के डबलीवास मिढ़ारोही और डबलीबास पेमा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vikas Bharat Sankalp Yatra reached 129 gram panchayats of the district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, additional chief secretary, abhay kumar, vikas bharat sankalp yatra, district collector, rukmani riar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved