• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाहरी राज्यों से सरकारी मूल्य पर गेहूं बेचने आए दो ट्रैक्टर डिटेन

Two tractors detained for selling wheat at government price from outside states - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं की रिकॉर्ड स्तर पर खरीद जारी है। राज्य सरकार द्वारा दिए गए 150 रुपए अतिरिक्त बोनस सहित यहां 2575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। इसी आकर्षक दर को देखते हुए बाहरी राज्यों से गेहूं लाकर बेचने की कोशिशें भी सामने आ रही हैं, जिन्हें जिला प्रशासन सख्ती से रोकने में जुटा है।

जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला ने बताया कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार हरियाणा के ऐलनाबाद क्षेत्र स्थित रानियां के एक व्यापारी द्वारा भेजे गए दो ट्रैक्टरों को डिटेन किया गया है। ये ट्रैक्टर सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के प्रयास में थे। दोनों वाहनों को हनुमानगढ़ टाऊन मंडी से पकड़ा गया और मंडी समिति कार्यालय में खड़ा किया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में यह गेहूं हरियाणा निवासी मोनू व्यापारी का होना पाया गया है। ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ जारी है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और इस प्रकार की गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
जिला प्रशासन की टीमें सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि बाहर से आने वाले गेहूं की अवैध खरीद-बिक्री को पूरी तरह रोका जा सके। कार्यवाही के दौरान मंडी सचिव सीएल वर्मा, जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन निरीक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two tractors detained for selling wheat at government price from outside states
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, district logistics officer, sunil ghodela\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved