• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रैली से दिया स्वच्छता का संदेश, जिला कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

The rally gave the message of cleanliness, the district collector administered the oath of cleanliness - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में गुरुवार को जिले में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर स्वच्छता रैली निकाली गई। टाउन स्थित भारत माता चौक से सेंट्रल पार्क तक रैली में स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, स्वयंसेवक, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन कार्मिकों ने स्वच्छता के लिए कदम बढ़ाए। हाथों में स्वच्छता संदेश लिखे पोस्टर के जरिए भी राहगीरों को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने बैंड वादन के जरिए स्वच्छता की अलख जगाई। सेंट्रल पार्क में जिला कलेक्टर काना राम ने सभी को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई। यहां नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से शहर स्वच्छ और सुंदर दिखने लगा है। इस कार्य को निरंतर जारी रखना होगा, तभी स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारा जिला अग्रणी बनेगा। इस अवसर पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए प्लास्टिक पाॅलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने, नशा रोकने और स्वच्छता का संदेश दिया। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सुनील छाबड़ा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की गतिविधियों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा एक अभियान है, जिसे नियमित रूप से चलाए। स्वच्छता को संस्कार और संस्कृति के रूप में अपनाएं। उन्होंने बताया कि उपखंड स्तर पर भी स्वच्छता रैलियों का आयोजन किया गया है। पखवाड़े में शुक्रवार को ऐतिहासिक, धाार्मिक स्थानों और पार्क इत्यादि में सफाई की जाएगी। अभियान में 2 अक्टूबर (स्वच्छ भारत मिशन दिवस) तक विभिन्न गतिविधियां होंगी।
रैली में एसडीएम मांगीलाल, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, जिला कोषाधिकारी कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज जाजेवाल, राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक वैभव अरोड़ा, मंडी सचिव सी.एल. वर्मा, आबकारी निरीक्षक पवन शर्मा, पार्षद तरूण विजय, गुरदीप सिंह, मनोज सैनी, शेर सिंह ढिल्लो सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन कार्मिक, विद्यार्थी, स्वच्छताकर्मी और आमजन शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The rally gave the message of cleanliness, the district collector administered the oath of cleanliness
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, swachhata hi seva fortnight, cleanliness rally, \r\nbharat mata chowk, central park, schools, volunteers, awareness posters, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved