• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छात्रों में सहकारिता की अलख जगाई, कृभको ने जीआर ग्लोबल एकेडमी केंचिया में आयोजित किया प्रेरक व्याख्यान

Students were awakened by the spirit of cooperation, KRIBHCO organized a motivational lecture at GR Global Academy Kenchia - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत शुक्रवार को कृभको द्वारा जीआर ग्लोबल एकेडमी, केंचिया में छात्रों के लिए “सहकारिता विषयक व्याख्यान सेमिनार” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। सेमिनार की अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुषमा पूनिया ने की, वहीं निदेशक अशोक पूनिया, कृभको क्षेत्रीय प्रबंधक समर सिंह यादव, सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार इंद्रजीत बिश्नोई और पीटीआई कृष्ण चाहर ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में कृभको के प्रतिनिधि राजेश गोदारा ने विद्यार्थियों को कैरियर गाइडेंस से जुड़ी जानकारी प्रदान की और कृभको के कार्यों, सहकारी आंदोलन में भूमिका व अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। समर सिंह यादव ने सहकारिता के मूल सिद्धांतों, सहभागिता और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों को विद्यार्थियों के समक्ष सरल भाषा में रखा। इंद्रजीत बिश्नोई ने सहकारी संस्थाओं के भविष्य, युवाओं की भागीदारी और ग्रामीण विकास में सहकारिता की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वर्ष 2019 में कृभको द्वारा लगाए गए 1100 पौधों में से 1000 से अधिक पौधे आज भी जीवित और संरक्षित हैं, जिसे कार्यक्रम में विशेष रूप से सराहा गया।
अंत में प्रधानाचार्या सुषमा पूनिया ने सभी वक्ताओं, कृभको टीम और उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के विचारों को दिशा देते हैं और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Students were awakened by the spirit of cooperation, KRIBHCO organized a motivational lecture at GR Global Academy Kenchia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, international cooperative year, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved