• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर, एसपी के साथ राज्यमंत्री गोदारा ने लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन

State Minister Godara along with District Collector, SP distributed smartphones to the beneficiaries - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। गुरुवार से प्रदेश में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ हुआ। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क स्मार्टफोन बांटने के लिए जिले में 2 कैंप आयोजित किए जा रहे है। जंक्शन के अंबेडकर भवन तथा टाऊन में नगर परिषद सभागार में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है । अंबेडकर भवन में आयोजित किए जा रहे कैंप का निरीक्षण करने जिला कलक्टर रूकमणि रियार, एसपी सुधीर चौधरी के साथ ओबीसी वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष पवन गोदारा पहुंचे।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी डेस्क पर जाकर प्रक्रिया का जायजा लिया। लाभार्थियों के बातचीत की और उपस्थित लाभार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया । राजीव गांधी युवा मित्रों से बातचीत की । इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर महिला खुद को सशक्त महसूस करे। मैं उम्मीद करती हूं कि फोन महिलाएं स्वयं उपयोग में लेगी । सरकार की भी मंशा है कि राज्य सरकार कि विभिन्न योजनाओ चिरंजीवी, पेंशन, एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में इत्यादि के बारे में जानेंगे तथा लाभ लेंगे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी नीलम चौधरी, जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर, पार्षद गुरदीप चहल, अंबेडकर भवन अध्यक्ष विनोद, डीओआईटी संयुक्त निदेशक योगेंद्र यादव इत्यादि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State Minister Godara along with District Collector, SP distributed smartphones to the beneficiaries
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, beneficiaries, smartphone, district collector rukmani riar, sp sudhir chowdhary, obc finance development commission chairman, pawan godara, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved