हनुमानगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान 18 नवम्बर तक चलाया जाएगा। इस दौरान यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने, अतिक्रमण हटाने, अवैध कट बंद करने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और बार-बार चालान होने पर संबंधित चालक का लाइसेंस निरस्त किया जाए। भारी वाहनों के लाइसेंस नवीनीकरण के समय यदि नेत्र परीक्षण रिपोर्ट गलत पाई जाती है तो ऐसे चिकित्सकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस को समन्वय के साथ सख्त प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
एनएचएआई को भारतमाला परियोजना मार्ग पर सभी अवैध ढाबे, पार्किंग और निर्माण हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि तय स्थानों को छोड़कर हाईवे पर वाहन रोकने वाले चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी संकेतक, स्लिप लाइन और ट्रक ले-बाई के बोर्ड सुनिश्चित रूप से लगे रहें। कोहरे के दौरान दृश्यता बनाए रखने के लिए रिफ्लेक्टर और सड़क किनारे पेड़ों की कटाई भी कराई जाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि दुर्घटना की स्थिति में घायलों को एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया जाए। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी वाहन चालकों की नेत्र जांच अभियान चलाकर कराई जाए। सभी एम्बुलेंस व उनके स्टाफ का प्रशिक्षण और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डिप्टी एसपी स्तर पर इनका सत्यापन करवाया जाएगा।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर आमजन से साझा किया जाए ताकि कोई भी नागरिक फोटो, वीडियो और लोकेशन के साथ नियम उल्लंघन की सूचना भेज सके। सभी टोल नाकों की प्रत्येक लेन पर हेल्पलाइन नंबर और क्यूआर कोड सहित फ्लेक्स लगाए जाएंगे, जिससे सड़क संधारण एजेंसी और आमजन तुरंत जानकारी साझा कर सकें। हाईवे पर पेट्रोलिंग यूनिट में पुलिस कर्मी की तैनाती और सभी टोल स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा।
सड़क किनारे अवैध ढाबों, अतिक्रमण, और कोहला क्षेत्र में सड़क पर निराश्रित पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग को फेंसिंग की मरम्मत करने और 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों को निराश्रित व पालतू पशु सड़क पर छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने, नीलामी की कार्यवाही करने और ऐसे पशुओं को गौशालाओं में छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। सीडीईओ, पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से 15 दिवसीय रोड सेफ्टी कोर्स चलाएंगे, जिसमें बुकलेट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और वीडियो की मदद से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। अवैध ऑटो और असुरक्षित बाल वाहिनी पर सख्त कार्रवाई करते हुए विद्यालयों को सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़कें गड्ढामुक्त की जाए, बर्म साफ रखे जाएं, सभी अवैध कट बंद किए जाएं और निर्माण कार्यों के दौरान उचित डाइवर्जन एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित हों। फुटपाथों और नो पार्किंग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सात दिवस में पूरी की जाए। ओवरलोड वाहनों, नो एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में उपलब्ध 600 बाल वाहिनियों में से 170 सहित जिल में पंजीकृत सभी वाणिज्यिक वाहन जिनका फिटनेस एक्सपायर हो गया है, उनको नोटिस जारी कर सीज की कार्यवाही के निर्देश दिए। ऐसे अवैध ऑटो जो बाल वाहिनियों की तरह प्रयोग हो रहे है, उनके विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में नो एंट्री की समय सीमा में विस्तार करते हुए रात्रि 9 बजे तक करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी हरि शंकर, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, एएसपी जनेश तंवर, एएसपी राजकंवर, डीटीओ नरेश पुनिया, सीओ मीनाक्षी, पीडब्ल्यूडी से अनिल अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं
एक ऐसा मंदिर जहां आज भी ब्रह्मचारी रूप में तपस्या कर रहे हैं भगवान शिव
आपकी बहुत याद आती है पापा, पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं ईशा देओल
राशिफल 6 दिसंबर: शनिवार लाएगा बड़ा बदलाव, जानें आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं
अपने पिता को याद कर भावुक हुए सनी देओल, याद किए उनके साथ बिताए पल
साप्ताहिक राशिफलः ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से जानिए, कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका समय
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
पौष कृष्ण पक्ष तृतीया: रविवार व्रत के विशेष लाभ और पूजा विधि
बिग बॉस फिनालेः सलमान ख़ान ने कार्तिक आर्यन की तारीफ़ करते हुए कहा, आपकी हर फिल्म का हुक स्टेप वायरल हो जाता है
धर्मेंद्र की यह फिल्म है सुभाष घई की फेवरेट, 1981 में हुई थी रिलीज
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
'सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल', पवन सिंह को मिली जान से मारने की धमकी
द राजा साब की टीम ने संजय दत्त और मारुति के साथ दिल छू लेने वाला थ्रोबैक पल किया साझा
राजेश खन्ना से लेकर शशि कपूर तक: शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार्स के साथ जोड़ी बनाकर बॉलीवुड में पाया मुकाम
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की 'ऑस्कर' की बात
राशिफल 7 दिसंबर 2025: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें पूरा दैनिक भविष्यफल
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलाधिकारी भी बदले गए

कांग्रेस से निलंबित होने के बाद नवजोत कौर ने राजा वारिंग को बताया गैरजिम्मेदार और भ्रष्ट

मुख्तार अंसारी गैंग की सक्रिय सदस्य निकहत परवीन गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है
सोशल मीडिया 'रोस्टिंग' को तान्या मित्तल ने बताया अपनी ताकत, सलमान खान का जताया आभार
फरहाना भट्ट ने 'बिग-बॉस-19' को बताया सबसे बड़ा जैकपॉट, कहा- लोग मुझे प्यार और सपोर्ट कर रहे हैं
कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का विनर? अब तक इनके सिर सज चुका है जीत का ताज
धर्मेंद्र की यह फिल्म है सुभाष घई की फेवरेट, 1981 में हुई थी रिलीज
राजेश खन्ना से लेकर शशि कपूर तक: शर्मिला टैगोर ने सुपरस्टार्स के साथ जोड़ी बनाकर बॉलीवुड में पाया मुकाम
नेटफ्लिक्स ने की 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' को खरीदने की घोषणा, सब्सक्राइबर्स देख पाएंगे कई क्लासिक फिल्में
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
'बिग बॉस 19' के सेट पर पहुंचे शहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना को किया सपोर्ट
'धुरंधर' में रहमान डकैत बनकर छाए अक्षय खन्ना, फराह खान ने की 'ऑस्कर' की बात
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायेमंद
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 09/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope