• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Officials, including the District Collector, plant trees and pledge to protect the environment at the district-level event - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले में 77वां वन महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम लवकुश वाटिका, कोहला वन खण्ड में आयोजित हुआ, जिसमें जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रद्धा गोमे, उप वन संरक्षक डॉ. सज्जन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने सांकेतिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस अवसर पर वन एवं वन्यजीव संरक्षण में उल्लेखनीय सहयोग देने वाले स्थानीय नागरिकों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वन महोत्सव के तहत आमजन, छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी से राज्य सरकार के विशेष वृक्षारोपण अभियान "माँ यशोदा के नाम" के अंतर्गत लवकुश वाटिका, कोहला के समीप 501 पौधे लगाए गए। सभी पौधों का जियोटैग कर राजस्थान सरकार के हरियालो ऐप तथा भारत सरकार के मेरी लाइफ (Meri Life) पोर्टल पर अपलोड किया गया, ताकि वृक्षारोपण की प्रभावी निगरानी एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग राम सिंह मीणा, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officials, including the District Collector, plant trees and pledge to protect the environment at the district-level event
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh news, van mahotsav 2026, 77th van mahotsav, tree plantation, rajasthan forest department, hanumangarh collector, khushal yadav, luv kush vatika, kohla forest block, maa yashoda ke naam, harit rajasthan, environmental protection, tree plantation campaign, green rajasthan, meri life portal, hariyalo app, rajasthan news, environment news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved