• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत नमो मैराथन, जनप्रतिनिधियों सहित जिला कलेक्टर ने लगाई दौड़

Namo Marathon as part of Seva Pakhwada-2025, District Collector and public representatives participated in the race. - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। राज्य सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में युवा मामले एवं खेल विभाग की ओर से जिले में युवाओं को स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूक करने वाले कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

युवाओं को फिटनेस और नशा मुक्त भारत की ओर प्रेरित करने के लिए रविवार को प्रातः 7 बजे से नमो मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन राजीव गांधी स्टेडियम से शुरू होकर परशुराम चौक, जिला कलक्ट्रेट, सिविल लाइन चौक, जिला परिषद, करणी चौक होते हुए पुनः स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसमें जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी दौड़ लगाई। जिला कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि प्रमोद डेलू, अमित सहू, विकास गुप्ता,ओम सोनी, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह सहित लाइंस क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।
सांसद खेलकूद महोत्सव में कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता
युवा खेल प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत फिट युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर 21 से 25 सितंबर तक सांसद खेलकूद महोत्सव बनाया जा रहा है। महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को वॉलीबॉल और बुधवार को कबड्डी मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ये प्रतियोगिताएं प्रातः 7 बजे से राजीव गांधी स्टेडियम हनुमानगढ़ में होंगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में जिले का कोई भी प्रतिभागी या टीम हिस्सा ले सकती है। इच्छुक प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Namo Marathon as part of Seva Pakhwada-2025, District Collector and public representatives participated in the race.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, seva pakhwada, drug-free india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved