• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नामांकन बढ़ाने पर दे जोर, जिला निष्पादन समिति की बैठक में बोली एडीएम

Insist on increasing enrollment, ADM bid in district execution committee meeting - Hanumangarh News in Hindi

-महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा सहायक अध्यापकों की हुई काउंसलिंग हनुमानगढ़। शिक्षा विभाग की जिला निष्पादक समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए छतों को साफ रखें, नामांकन बढ़ाने पर जोर दे । नामांकन किसी भी हालात में कम नहीं रहना चाहिए। उन्होने कहा कि परिणाम पूर्व तैयारियों से ही मिलता है, तो बच्चों पर अभी से मेहनत शुरू करें । जुलाई माह में जिला रैंकिंग में जिला 53.11 स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जिसमे पीलीबंगा ब्लॉक प्रथम और भादरा अंतिम स्थान पर था । डीईओ हंसराज जाजेवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रवेशोत्सव के दौरान कुल 12,492 विधार्थियों ने नामांकन करवाया, जिनमें से 6,275 छात्र और 6,217 छात्राओं के नामांकन हुए । 2023- 24 में जिले में कुल नामांकन 1,64,213 हुआ जो निर्धारित लक्ष्य 1,99,619 से कम है। जिसको बढाने के प्रयास किए जा रहे है । जिले में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अच्छा रहा, दसवीं कक्षा का 91.34 फीसदी, 12वीं विज्ञान वर्ग का 92.43 फीसदी, 12वीं कला वर्ग का 93.07 फीसदी, 12वीं वाणिज्य वर्ग का 96.89 फीसदी परिणाम रहा। आरटीई के पुनर्भरण 2022-23 कि प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है । मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में अब प्रत्येक दिन पाउडर दूध उपलब्ध करवाया जा रहा है ।
संविदा सहायक अध्यापकों कि हुई काउंसलिंग
एडीईओ रणवीर सिंह ने बताया कि गुरूवार को जिले के 90 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा पर सहायक अध्यापक लेवल प्रथम के 135 अभ्यार्थियों का स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग की गई । जिनमें 7 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । शुक्रवार को लेवल द्वितीय के विज्ञान वर्ग के 45 अभ्यर्थी और अंग्रेजी वर्ग के 34 अभ्यार्थियों कि काउंसलिंग होगी। जिले में अभी तक अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 14,124 बच्चों के नामांकन हो चुके है ।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राज्य में शिक्षा के बढ़ते कदम, नवभारत साक्षर कार्यक्रम, ज्ञान संकल्प पोर्टल, मिशन ज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यादान कोष,आदर्श और उत्कर्ष विद्यालय समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। साथ ही समसा के अंतर्गत डीएमएफटी फंड, एमएलए लैड, मुख्यमंत्री जन सहभागिता कार्यक्रम इत्यादि से संबंधित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य क्वालिटी के साथ समय पर पूरा करने व पूरे हुए कार्यों का लोकार्पण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नोहर, भादरा और पीलीबंगा में बन रहे केजीबी हॉस्टल निर्माण को लेकर भी समीक्षा की, जिसमें भादरा और पीलीबंगा का कार्य पूर्ण हो चुका है । बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के अंतर्गत प्रत्येक दिन बच्चों को दूध पिलाने और दूध के सही वितरण को लेकर सभी सीबीईओ को निर्देशित किया ।
बैठक में एडीएम सहित डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, सहायक निदेशक सुभाष चंद्र घोटिया, आईसीडीएस से प्रवेश सोलंकी, डीएलसीईओ प्रेम कुमार घोटिया, डाईट प्रिंसिपल महेंद्र कुमार शर्मा, एसीबीईओ प्रथम पीलीबंगा पूर्णराम, सीबीईओ संगरिया कृष्ण लाल गोदारा, सीबीईओ भादरा रामानुज प्रसाद, सीबीईओ टिब्बी दिलीप कुमार पारीक, सीबीईओ नोहर वीर सिंह धानियां, एसीबीईओ हनुमानगढ़ रोहिताश कुमार कड़वासरा, एडीईओ रणवीर सिंह, एसीबीओ द्वितीय पीलीबंगा रजनीश कुमार , एक्सईएन भूपेंद्र सिंह, समसा एपीसी पुरुषोत्तम दास शर्मा, समसा एपीसी सेकंड हरलाल सिंह सहारण इत्यादि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Insist on increasing enrollment, ADM bid in district execution committee meeting
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, education department, district executive committee, additional district collector, pratibha deothia\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved