• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगरपरिषद सभापति को धमकी देने का आरोपी गिरफतार : एमएलए का फार्म भरने पर जान से मारने की दी गई थी धमकी

Hanumangarh. Arrested accused of threatening Municipal Council Chairman: Threats were given to kill him on filling the form of MLA - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल को शुक्रवार को कॉल कर एमएलए का फार्म भरने पर जान से मारने तथा घर में जाकर दोबारा मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को जंक्शन थाना पुलिस ने आरोपी रोहित धोंसी को शांति भंग में पकड़ा था, जिसे आज जांच के बाद सम्बंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल निवासी सिविल लाइन ने थाना जंक्शन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कल उनके मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी कि मेरी ईजाजत के बिना एमएलए का फार्म भरा तो जान से मार दुंगा। उसके बाद दोपहर को घर पर आकर जान से मारने की धमकी देते हुये रूपयो की मांग की। इस रिपोर्ट पर थाना हनुमानगढ़ जंक्शन पर धारा 323, 341, 327, 384, 6386,506,452 भादंसं में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई रोहताश कुमार के सुपुर्द किया गया। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को ही आरोपी रोहित धोंसी उर्फ रावण पुत्र प्रीतम सिंह रामगढिया सिख (35) निवासी जण्डावाली थाना सदर हाल वार्ड नम्बर 06, न्यु हाउसिंग बोर्ड हनुमानगढ जंक्शन को शांति भंग के आरोप में गिरफतार किया गया था।
जिसको आज शनिवार को तफतीश और पुछताछ के बाद अनुसंधान अधिकारी एएसआई रोहताश कुमार द्वारा प्रकरण में गिरफतार किया गया है। मुलजिम से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hanumangarh. Arrested accused of threatening Municipal Council Chairman: Threats were given to kill him on filling the form of MLA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, municipal council chairman, threats, mla, rajasthan, police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved