• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर ने वीडियो कान्फ्रेस के जरिए सभी ब्लॉक लेवल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

District Collector took review meeting of all block level officers through video conference - Hanumangarh News in Hindi

-कर्मचारियों को निर्धारित समय में कार्यालय पहुंचने के दिए निर्देश हनुमानगढ़। जिला कलक्टर कानाराम की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वार्षिक भौतिक सत्यापन, संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, मानवाधिकार से संबंधित प्रकरण, लोकायुक्त प्रकरण, सतर्कता शाखा में लंबित प्रकरण, पीएलपीसी सहित निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर कानाराम ने निर्देश दिए कि संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करे। आंकड़ों की बजाय योजनाओ के प्रचार प्रसार और वंचितों को जोड़ने पर फोकस करें। विभाग स्तर पर शिविर में हिस्सा लेने वाले विजीटर्स का डिटेल रजिस्टर संधारित्र करें। जहां शिविर आयोजित हो गए, वहां अगर कोई वंचित है तो फॉलो अप एक्टिविटी आयोजित करें। डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर जोर दे।
कानाराम ने कहा कि लंबित पेंशनधारकों के भौतिक सत्यापन का कार्य शीघ्र निस्तारित करे । सम्पर्क पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण 90 दिन में करें, अन्यथा सतर्कता समिति को अग्रेसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनसुनवाई में लंबित मामलों का यथासंभव निस्तारण करने के निर्देश दिए। मानवाधिकार से संबंधित प्रकरण, लोकायुक्त प्रकरण, सतर्कता शाखा में लंबित प्रकरण, पीएलपीसी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करें। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसएसआर गतिविधियों में तेजी लाए।
जिला कलक्टर ने कहा की राज्य सरकार की मंशा गुड गवर्नेंस की है, इसलिए सभी अधिकारी लोगों की सुविधा पर ध्यान दे। सभी कर्मचारी कार्यालय समय में ऑफिस पहुंचे और दायित्वों का निर्वहन करें। फर्स्ट इन फर्स्ट आउट पर ध्यान देते हुए, राजकाज एप्लीकेशन पर एक्टिविटी को बढ़ाए। कार्यालयों में प्लास्टिक बोतल का उपयोग कम करें।
बैठक में जिला कलक्टर सहित एडीएम कपिल कुमार यादव, सीइओ सुनीता चौधरी, एसडीएम डॉ. दिव्या सहित सभी उपखंडों के एसडीएम, बीडीओ, ईओ और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector took review meeting of all block level officers through video conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, district collector, kanaram, vikas bharat sankalp yatra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved