• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर रूक्मणि रियार और एसपी ने की प्रैस वार्ता

District Collector Rukmani Riyar and SP held a press conference - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। हरियाणा के ओटू हेड से राजस्थान की तरफ रिलीज किया जाने वाला पानी लगातार कम हो रहा है। जलस्तर कम होने के कारण जिला रेड अलर्ट मोड से बाहर आ गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे ओटू हेड से 20 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। ओटू हेड से रिलीज किए जा रहा पानी 5 दिन में करीब 20 हजार क्यूसेक कम हो चुका है।

बाढ़ का खतरा टलने के बाद गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार और एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है । फिर भी पीछे बारिश होने के कारण सतर्कता लगातार बरती जाएगी। भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो, अगर पैदा हो तो उससे निपटने के लिए इससे बेहतर तैयारी हो, इसके लिए सोच-समझकर रणनीति बनाकर उस पर कार्रवाई की जाएगी। सेमनाला और घग्घर नाली बेड के पानी से खेतों में खड़ी फसलों को हुए नुकसान पर जिला कलक्टर ने कहा कि सरकार के आपदा प्रबंधन के मानदंड अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के लिए सर्वे कर जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। पीछे दोबारा बारिश होने पर पानी की आवक बढ़ने के सवाल के जवाब में जिला कलक्टर ने बताया कि हाल ही में नाली बेड के जो तटबंध मजबूत किए गए हैं, उन्हें इसी प्रकार मजबूत रखने का प्रयास किया जाएगा। जिस प्रकार अब कार्य कर इस स्थिति से निपटा गया है, उन्हीं बिंदुओं पर काम किया जाएगा। इससे पहले जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ के खतरे के बीच बड़ी संजीदगी से काम किया। पुलिस विभाग का भी खास सहयोग रहा।
एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि पुलिस के साथ ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम ने बेहतर तरीके से काम किया। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नागरिकों और आमजन का भी काफी सहयोग रहा। वे प्रशासन के साथ हर कदम पर खड़े रहे। इस कारण इस आपदा की स्थिति से पार पा सके। उन्होंने प्रशासन के उन अधिकारियों-कर्मचारियों जिन्होंने आपदा की इस स्थिति में दिन-रात एक कर काम किया, उनका धन्यवाद दिया। इस दौरान हनुमानगढ़ एडीएम प्रतिभा देवठिया, नोहर एडीएम चंचल वर्मा, जल संसाधन विभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा और एसई शिवचरण रेगर भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector Rukmani Riyar and SP held a press conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, haryana, rajasthan, district collector, rukmani riar, sp, sudhir chowdhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved