• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर ने किया गोलूवाला सीएचसी का निरीक्षण

District Collector Inspects Goluwala CHC - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है। इसी सिलसिले में प्रत्येक माह ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर त्रिस्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही रात्रि चौपाल के माध्यम से भी आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरुवार को पीलीबंगा के सुरावाली ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की। इस दौरान प्राप्त परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। रात्रि चौपाल में अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा योजनाओं से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल से पहले गोलूवाला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष, लेबोरेट्री, आपातकालीन कक्ष, पुरुष और महिला वार्डों सहित सभी वार्डों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर पीलीबंगा एसडीएम उमा मित्तल, तहसीलदार नवीन गर्ग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector Inspects Goluwala CHC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, dr khushal yadav, night chaupal, public hearing, surawali gram panchayat, pilibanga, goluwala chc inspection, rajasthan administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved