• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, दो घंटे में बावों देवी कि नवीन पेंशन का हुआ सत्यापन

District collector gave instructions, verification of new pension of Bavon Devi in two hours - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़/नोहर । जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार आज रामसरा ग्राम पंचायत में आयोजित हो रहे महंगाई राहत शिविर में निरीक्षण करने पहुंची । निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला जो अभी-अभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दायरे के अंतर्गत आई है, वह पेंशन लाभ लेने के लिए महंगाई राहत शिविर और प्रशासन गांवों के संग अभियान में पहुंची थी । जिला कलेक्टर ने जब लाभार्थियो से बातचीत कर रही थी उसी दौरान बावोँ देवी ने बताया कि वह नवीन सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए कैंप में आई है, वह अभी अभी पेंशन के योग्य हुई है। इस पर कलेक्टर ने बावों देवी कि पेंशन हेतु सम्बधिंत अधिकारियों को निर्देश दिए । जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद अधिकारियों ने मुस्तेदी दिखाते हुए , सहायक प्रोग्रामर नरेश खाती ने बावों देवी का ईमित्र से पेंशन संबंधी आवेदन करवाया, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रथम स्तरीय सत्यापन तहसीलदार द्वारा किया गया, इसके पश्चात मौके पर ही विकास अधिकारी कुशलेश्वर द्वारा अंतिम सत्यापन करते हुए पेंशन वेरिफिकेशन पूर्ण किया गया और पीपीओ नंबर जारी किए गए । जब बावों देवी को अंतिम सत्यापन प्रमाण पत्र दिया गया तो वह बहुत खुश हुई , मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद करने लगी, एसडीएम सत्यनारायण सुथार ने जब बावों देवी को बताया कि अब उनकी पेंशन न्यूनतम 1000 रुपए कर दी गई है, तो वह खुशी से भावुक हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District collector gave instructions, verification of new pension of Bavon Devi in two hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district collector, pension, bavon devi, hanumangarh, nohar, district collector rukmani riyar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved