• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, जिले के 1746 नवचयनितों को मिले वेलकम किट

Chief Ministers Employment Festival: 1,746 Newly Selected Candidates in the District Receive Welcome Kits - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रदेशभर में लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर 79 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत से तैयार राजस्थान रिफाइनरी राष्ट्र को समर्पित की गई। साथ ही यमुना जल समझौते (MoA), 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 की आधारशिला रखी गई तथा प्रदेशभर के 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

हनुमानगढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित किया गया, जहां प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) प्रहलाद राय टाक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी रिकॉर्ड सरकारी भर्तियों का उल्लेख करते हुए युवाओं से इन अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को संवेदनशील होकर आमजन की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने "ग्रीन ऑफिस, क्लीन ऑफिस" की अवधारणा पर कार्य करने, नियमित बचत की आदत विकसित करने तथा क्षणिक आकर्षणों से बचकर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 1746 नवचयनित अभ्यर्थियों को वेलकम किट प्रदान की गई। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 139, पंचायती राज विभाग के 22, प्रशासनिक सुधार विभाग के 1471, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के 1, शासन सचिवालय के 21, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के 1, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 1, जयपुर विद्युत वितरण निगम के 4, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के 59, अजमेर विद्युत वितरण निगम के 1, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के 3, राजस्थान पुलिस के 6, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 3, कॉलेज शिक्षा विभाग के 3, कृषि विभाग के 1, सहकारिता विभाग के 2, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 1 तथा गृह विभाग के 1 अभ्यर्थी शामिल रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि अमित सहू, प्रमोद डेलू, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव , जनप्रतिनिधि डॉ. भारत भूषण शर्मा, विकास गुप्ता, प्रदीप एरी, चरणदास गर्ग, नंदलाल वर्मा, प्रवीण कटारिया, सरोज लावा, देवेंद्र पारीक, बलवीर बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नवचयनित अभ्यर्थी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में चयनित नोहर के खरसंडी निवासी राजेश कड़वासरा ने राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि समयबद्ध भर्ती और पारदर्शी परीक्षा के कारण उनका चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले ढ़ाई वर्षों में पारदर्शी तथा समयबद्ध परीक्षा होने से सरकारी भर्तियों में चयन होने का आत्मविश्वास बढ़ा है। मेरा सपना राजस्थान प्रशासनिक सेवा में जाने का है, जिसके लिए में उत्साहित हूं और राज्य सरकार द्वारा करवाई जा रही प्रतिवर्ष निष्पक्ष परीक्षा से में आश्वस्त हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Ministers Employment Festival: 1,746 Newly Selected Candidates in the District Receive Welcome Kits
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, employment festival, chief minister employment festival, narendra modi, bhajanlal sharma, prahlad rai tak, dr khushal yadav, narendra singh meena, welcome kit, government jobs, appointment, rajasthan refinery, rajasthan news, hanumangarh junction, government recruitment, administrative reforms department, education department, rajasthan police, ras, employment news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved