• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा आम चुनाव 2023 : जिले के पात्र मतदाताओं को पहली बार मिली होम वोटिंग की सुविधा

Assembly General Election 2023: Eligible voters of the district got the facility of home voting for the first time. - Hanumangarh News in Hindi

- जिले में 1390 मतदाता करेंगे घर से मतदान हनुमानगढ़ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान निर्वाचन विभाग समावेशी एवं निष्पक्ष चुनाव के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं के लिये प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनाव 2023 में होम वोटिंग की पहल की गई है। इसके तहत मंगलवार को जिले की 5 विधानसभाओं में पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिली। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर चिन्हित 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं को होम वोटिंग की जानकारी दी गई। इस सुविधा का लाभ लेने का विकल्प चुनने वाले पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर होम वोटिंग करवाई जा रही है। पहले दिन जिले की 5 विधानसभाओं में पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग सुविधा दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग सुविधा का लाभ देने के लिये मतदान दल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पात्र मतदाताओं के उनके घर तक पहुंचे। यहां सभी आवश्यक तैयारियों के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बूथ बनाकर होम वोटिंग करवाई गई। इसके तहत हनुमानगढ़ विधानसभा में भाग संख्या 64 कि 90 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सरला ने होम वोटिंग से मतदान करते हुए कहा कि अगर होम वोटिंग की सुविधा नहीं मिलती तो वो कभी वोट नहीं कर पाती । भादरा विधानसभा के गोगामेडी निवासी 85 वर्षीय सूरजमाल सिंह , विधानसभा संगरिया के भाग संख्या 62 निवासी दिव्यांग गौरव शर्मा ने होम वोटिंग सुविधा के जरिये मतदान की गोपनीयता बनाये रखते हुए मतदान किया।
जिले में 1390 मतदाता करेंगे घर से मतदान
जिले में नोहर विधानसभा में सर्वाधिक 458 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र और 112 पीडब्ल्यूडी सहित 570 मतदाता घर से मतदान करेंगे। इसके अतिरिक्त भादरा विधानसभा से 214 मतदाता 80 वर्ष से अधिक और 67 पीडब्ल्यूडी मतदाता सहित कुल 281, पीलीबंगा विधानसभा से 163 मतदाता 80 वर्ष से अधिक और 68 पीडब्ल्यूडी मतदाता सहित कुल 231, हनुमानगढ़ विधानसभा से 113 मतदान 80 वर्ष से अधिक और 38 पीडब्ल्यूडी मतदाता सहित कुल 151 और संगरिया विधानसभा से 102 मतदान 80 वर्ष से अधिक और 55 पीडब्ल्यूडी मतदाता सहित कुल 157 मतदाता घर से मतदान करेगें ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assembly General Election 2023: Eligible voters of the district got the facility of home voting for the first time.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assembly general election 2023, eligible voters, of the district, got the facility, of home voting, for the first time, hanumangarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved