• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केलनिया शिविर में 20 लोगों को मिले पट्टे, हक मिला : भरोसा बढ़ा

20 people got leases in Kelaniya camp, got rights: Confidence increased - Hanumangarh News in Hindi

हनुमानगढ़। रावतसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केलनियां में शुक्रवार को आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के शिविर ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान कर मिसाल पेश की। शिविर में 20 लोगों को आवासीय भूखंडों के पट्टे जारी कर उन्हें मालिकाना हक सौंपा गया। लाभार्थी हेतराम पुत्र लादूराम और इमरती ने बताया कि उनके पास वर्षों से अपने घर के भूखंड के दस्तावेज नहीं थे, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और अन्य कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जैसे ही शिविर की सूचना भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में उन्हें मिली, वे उपस्थित हुए। मौके पर ही उपखंड अधिकारी संजय कुमार, नायब तहसीलदार पुष्पा बेनिवाल, सहायक विकास अधिकारी अन्नतराम गोदारा, ग्राम पंचायत प्रशासक केसराराम एवं ग्राम विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार की संयुक्त कार्रवाई से उन्हें पट्टा प्रदान किया गया। पट्टा हाथ में मिलते ही दोनों के चेहरे पर राहत और उम्मीद की चमक दिखी। शिविर में प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत 13 किसानों को मृदा कार्ड वितरित किए गए। इन कार्डों की सहायता से किसानों को खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की जानकारी मिलेगी और वे संतुलित उर्वरक प्रयोग कर बेहतर उपज प्राप्त कर सकेंगे।
राजस्व विभाग की ओर से पटवारी मनीषा मीणा द्वारा 25 लंबित नामांतरण प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित कर लाभार्थियों को राहत दी गई। इस त्वरित कार्यवाही से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और योजनाओं के प्रति सहभागिता का भाव और गहरा हुआ। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे शिविर सरकार की जनकल्याणकारी सोच को धरातल पर साकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-20 people got leases in Kelaniya camp, got rights: Confidence increased
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanumangarh, pandit deendayal upadhyay antyodaya sambal pakhwada, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hanumangarh news, hanumangarh news in hindi, real time hanumangarh city news, real time news, hanumangarh news khas khabar, hanumangarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved