• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सागवाड़ा नगर पालिका में दो अध्यक्षों का विवाद, कुर्सियों पर लगी दांव की राजनीति

Two Mayors Claiming the Chair: Political Power Struggle in Sagwara Municipality - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। सागवाड़ा नगर पालिका में बुधवार से शुरू हुआ अध्यक्ष पद का विवाद अब चरम पर पहुँच गया है। कांग्रेस के नरेंद्र खोड़निया हाईकोर्ट से निलंबन पर स्टे आदेश मिलने के बाद बुधवार को अध्यक्ष की कुर्सी पर लौट आए। लेकिन गुरुवार सुबह भाजपा के आशीष गांधी भी खुद को पालिका अध्यक्ष बताते हुए कार्यालय पहुँच गए। इस विवाद के बीच कार्यालय में दोनों नेताओं की कुर्सियां पास-पास रखी गईं और दोनों ही खुद को नगर पालिका अध्यक्ष घोषित करते दिखे। कमरे के बाहर नरेंद्र खोड़निया की अध्यक्ष की नेम प्लेट भी लग गई है। नरेंद्र खोड़निया का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उनका निलंबन स्थगित हो गया है, इसलिए वे स्वतः अध्यक्ष बन गए हैं। जबकि आशीष गांधी ने कहा कि अभी सरकार से कोई आदेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें मार्गदर्शन देने पर वे स्वयं अध्यक्ष पद छोड़ देंगे।
नगर पालिका के बोर्ड पर आशीष गांधी का कार्यकाल 2 मई 2025 से 12 जनवरी 2026 तक दर्ज है। वहीं, नरेंद्र खोड़निया 21वें नंबर पर हैं।
नगर पालिका आयुक्त ने मामले पर सरकार से मार्गदर्शन मांगा है। ऐसे में सागवाड़ा में नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है, और यह मामला अब उच्चाधिकारियों और सरकार के आदेशों पर निर्भर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Mayors Claiming the Chair: Political Power Struggle in Sagwara Municipality
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two mayors, claiming, chair, political power, struggle, sagwara, municipality, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved