• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाषा विकास पर केंद्रित महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर बैठक संपन्न

The Women and Child Development Departments sector meeting, focused on language development, concluded. - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से होने वाली द्वितीय त्रैमासिक सेक्टर बैठक डूंगरपुर परियोजना के देवल सेक्टर में पंचायत भवन पर आयोजित की गई। इस सेक्टर बैठक में यूनिसेफ की सहयोगी संस्था प्रारंभ फाउण्डेशन से रेखा दोराता ने सभी कार्यकर्ताओं को सेक्टर हैण्डबुक के माध्यम भाषा विकास के महत्व उसके उद्देश्य एवं कौशलों के बारे में विस्तार से बताया तथा भाषा विकास से संबंधित शिक्षण सहायक सामग्री जैसे मुखोटे चित्र चार्ट आदि से किस प्रकार से बच्चों से बात कर सकते हैं एवं कहानी सुना सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी तथा आगामी थीम यातायात के साधनों के बारे में बताया। महिला पर्यवेक्षक गीता भगोरा ने सभी कार्यकर्ताओं को मौखिक अभिव्यक्ति के विकास से संबंधित गतिविधियों एवं प्रारंभिक लेखन की गतिविधियो के बारे में जानकारी दी एवं पोषण माह में किये गये कार्यों के बारे में चर्चा की एवं पोषण ट्रैक्टर को नियमित रूप से भरने के संदर्भ में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रारम्भ फाउण्डेशन से भाग्य चौहान और अनीता कोटेड एवं सेक्टर की सभी कार्यकर्ताएँ उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Women and Child Development Departments sector meeting, focused on language development, concluded.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, women and child development department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved