• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लक्षित समूह चर्चा कर महिलाओ को दी परियोजना कार्यो की जानकारी

Targeted Group Discussion Informs Women About Project Works - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता व जन सहभागिता इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता हंस राम मीणा तथा सहायक अभियन्ता अनील कुमार पाटीदार के मार्ग निर्देशन मे नवलश्याम की हवेली वार्ड संख्या 8 मे परियोजना के विकास कार्यो से होने वाले लाभो की जानकारी देकर समुदाय की महिलाओ को जागरूक किया। साथ ही साथ परियोजना कार्यो के दौरान सहयोग करने की अपील की व परियोजना से सम्बंधित कार्यो मे सुझाव व शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर की जानकारी दी। आरयूआईडीपी कैप इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ सुजीत शरण ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा की तथा जल संरक्षण के लिए महिलाओ को प्रेरित किया साथ ही साथ बताया कि जिन घरो मे पहले से जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी विभाग का कनेक्शन हैं उन घरो में परियोजना नियमानुसार जल कनेक्शन कर दिया जायेगा तथा जिन घरो मे जन स्वास्थ्य अभियंात्रिकी विभाग विभाग का कनेक्शन नही हैं उन घरो कोे जन स्वास्थ्य व अभियंत्रिकी विभाग से स्वीकृति लेनी होगी। बैठक के दौरान महिलाओ को जानकारी दी गयी कि नई जल प्रदाय योजना के अर्न्तगत पानी निरन्तर एंव पूर्ण प्रेशर के साथ मिलेगा। साथ ही साथ उन्होने अपील कि पानी को किसी भी तरह से बबार्द न करें। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र मे जलापूर्ति के पाईप लाईन डालने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं। सामाजिक विकास विशेषज्ञ माया पाटीदार ने सीवरेज कार्य की विस्तृत जानकारी दी तथा लोगो से सहयोग करने की अपील की। उन्होने महिलाओं के साथ व्यक्तिगत स्वास्थय पर चर्चा करते हुए कहा कि खाना खाने से पहले, शौच जाने के बाद साबुन से हाथ साफ करें मच्छरों से बचाव तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके पर चर्चा की गयी इन आदतो को दिन-प्रतिदिन अपने जीवन मे शुमार करने से बीमारी पर होने वाले खर्चे में कटौती की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Targeted Group Discussion Informs Women About Project Works
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, awareness program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved