• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर होगी कठोरतम कार्रवाई- जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह

Strict action will be taken against those who disturb law and order during festivals - District Collector Ankit Kumar Singh - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर, । जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिले में आगामी त्योहारों और पर्वों के मद्देनजर लोक शांति, कानून व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में बारावफात, अनन्त चतुर्दशी, नवरात्रि स्थापना, दुर्गाष्टमी, दशहारा और दीपावली के त्योहार आने वाले हैं। सभी त्योहार आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सभी सदस्य इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था या अन्य मुद्दों को देखते हुए कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर निगरानी रखी जाए और तुरंत प्रशासन को सूचना दें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालां पर कड़ी नजर रखी जा रही है और यदि किसी के भी ध्यान में ऐसी कोई बात आती है, तो प्रशासन को अवगत कराएं। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने समाज के युवाओं को समझाएं कि भड़काऊ संदेश को फॉरवर्ड न करें और बिना पुष्टी के सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले फेक वायरल मैसेज को फॉरवर्ड न करें अन्यथा उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने गणेश विसर्जन एवं बारावफात में जुलूस यात्रा में वॉलिंटियर नियुक्त कर वॉलिंटियर की सूची उपलब्ध कराने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने गेपसागर की पाल, एडवर्ड समंद, डीमिया डेम आदि स्थानों पर मूर्ति विसर्जन के दौरान जिला सिविल डिफेंस टीम, नगर परिषद, डूंगरपुर की टीम और पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात करने के निर्देश दिए। गणपति विसर्जन और बारावफात में जुलूस यात्रा में निर्धारित डेसीमल में धार्मिक गाने बजाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strict action will be taken against those who disturb law and order during festivals - District Collector Ankit Kumar Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district collector ankit kumar singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved