• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़गदा को नये स्कूल भवन की दी सौगात

State government gifted new school building to Government Higher Secondary School, Khargada - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करते हुए डूंगरपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खड़गदा को नये भवन की सौगात दी गई।

इस अवसर पर विधायक सागवाड़ा शंकर लाल डेचा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार शैक्षिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रही है, फिर चाहे वह स्कूलों के नए भवन बनाने हो, शिक्षकों की भर्ती करना हो तथा सभी प्रकार की शिक्षा संबंधी सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार तत्पर है। इस अवसर पर पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए जरूरी है और सरकार भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भौतिक संसाधनों के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला प्रमुख सूर्या अहारी ने अभिभावकों से बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की बात कही वहीं समाज सेवी अशोक पटेल ने बच्चों से शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया।
बुधवार को भूमि पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से किया गया। स्कूल के नए भवन हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक सागवाड़ा शंकरलाल डेचा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, जिला प्रमुख सूर्या अहारी, समाजसेवी अशोक पटेल, अनीता पंड्या, हार्दिक जोशी, चंदन सिंह सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी सहित ग्रामवासी भी उत्साह से सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया तथा इससे पूर्व अतिथियों का मलयार्पणकर एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State government gifted new school building to Government Higher Secondary School, Khargada
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, chief minister bhajanlal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved