• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिछीवाड़ा पंचायत समिति में ग्रामीण सेवा शिविर: 25 साल पुराने बंटवारे के मामले मौके पर निपटाए

Rural Service Camp at Bichhiwara Panchayat Samiti: 25-year-old partition cases settled on the spot - Dungarpur News in Hindi

बिछीवाड़ा (डूंगरपुर)। पंचायत समिति बिछीवाड़ा के ग्राम पंचायत कनबा और नवलश्याम में आज ग्रामीण सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का तत्काल समाधान किया। ग्राम पंचायत कनबा में शिविर के दौरान एक बड़ी सफलता मिली, जब करीब 25 वर्षों के पुराने दो बंटवारे के प्रकरणों को हाथों हाथ निस्तारित किया गया। इसके अलावा, शुद्धि के 22 प्रकरण, नामांतरण के 6 प्रकरण और मंगला बीमा योजना के चार प्रकरण भी निपटाए गए। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एक दिव्यांग साइकिल के लिए आवेदन भी तैयार किया गया। इस दौरान चार महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कनबा शिविर में नायब तहसीलदार अनिल पांडिया, अतिरिक्त विकास अधिकारी अजय जोशी, गिरदावर विशाल कलाल, पटवारी हरिश, सरपंच लक्ष्मी पदमात और पूर्व सरपंच बीरबल पदमात उपस्थित रहे। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत नवलश्याम में भी ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। यहाँ वर्षों पुराने तीन बटवारों का निस्तारण किया गया, साथ ही नामांतरण के 10 प्रकरणों को निपटाया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर मधुकांता परमार और उनकी टीम के द्वारा पुष्पा पत्नी सतीश और लीला पत्नी अमृत की गोद भराई का कार्य कराया गया। नवलश्याम शिविर में तहसीलदार बिछीवाड़ा माधव लाल चरपोटा, नायब तहसीलदार कांतिलाल डामोर, गिरदावर मुकेश भगोरा, पटवारी लक्ष्मण सिंह, सरपंच गौरीशंकर बरांडा और अतिरिक्त विकास अधिकारी लाल शंकर पटेल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rural Service Camp at Bichhiwara Panchayat Samiti: 25-year-old partition cases settled on the spot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bichhiwara, gram seva camp, kanba, nawal shyam, land dispute, settlement, revenue cases, godh bharai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved