• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियालो राजस्थान एवं धरती आबा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

Review meeting of Hariyalo Rajasthan and Dharti Aaba Abhiyan organized - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के अध्यक्षता में हरिया को राजस्थान एवं धरती आबा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के प्रारंभ में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उपायुक्त सत्य प्रकाश कासवा ने धरती आबा अभियान में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने धरती आबा अभियान में विभाग वार तैयार किए गए प्रस्तावों के बारे में जानकारी ली। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के पीएम आवास, विद्युत विभाग द्वारा 1256 घरों में विद्युतीकरण हेतु आवश्यक संसाधनों, आईसीडीएस विभाग द्वारा चिन्हित 215 आंगनवाड़ी, शिक्षा विभाग समसा के अंतर्गत छात्रावास, आयुष मंत्रालय द्वारा पोषण वाटिका, राजविका द्वारा वंदन विकास केंद्र, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डिजिटल पहल, बीएसएनएल विभाग द्वारा भारत नेट, कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र, फार्म पौण्ड, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने, पीएचईडी विभाग द्वारा जल स्रोतों के विकास संबंध में तैयार प्रस्तावों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने एडवर्ड संमंद के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने, कृषि विभाग द्वारा फॉर्म पौण्ड तथा तारबंदी में लक्ष्य निर्धारण करते हुए लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभाग से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर सोमवार तक भेजने हेतु निर्देशित किया। बैठक में हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत सभी विभागों को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप अब तक किए गए वृक्षारोपण तथा पोर्टल पर अपडेशन की जानकारी ली। विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्य पूर्ण होने कीप्रगति तथा अपडेशन की जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों को पोर्टल पर अपडेशन करने हेतु पाबंद किया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उपायुक्त सत्य प्रकाश कासवा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review meeting of Hariyalo Rajasthan and Dharti Aaba Abhiyan organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, district collector, ankit kumar singh, review meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved