• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Review Meeting Held Under the Chairmanship of the District Collector; Instructions Given for the Swift Resolution of Pending Cases - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। विभिन्न विभागों लंबित प्रकरण के निस्तारण के संबंध में मंगलवार को जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता जिला परिषद के ईडीपी सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक जिला कलक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने समस्त विभागों से संबंधित लंबित प्रकरण की जानकारी लेते हुए पोर्टल पर दर्ज शिकायतो का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए । बैठक में जिला कलक्टर सिंह ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में कुल प्राप्त आवेदन, लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण तथा शेष आवेदनों की जानकारी लेकर उन्हें समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना में प्राप्त आवेदन, लखपति दीदी के लक्ष्य एवं उनके चिन्हीकरण कर पोर्टल पर अपडेट करवाने, कृषि सखी, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना आरजीएसएस योजना की प्रगति कुसुम योजना लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री एग्रीकल्चर योजना, फार्म पौंड योजना, प्राकृतिक कृषि सहित अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगति में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई में लंबित प्रकरण, ई- फाइल में दर्ज शिकायत के निस्तारण की जानकारी लेते हुए शेष रहे प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Review Meeting Held Under the Chairmanship of the District Collector; Instructions Given for the Swift Resolution of Pending Cases
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, district collector ankit kumar singh, pradhan mantri gramin awas yojana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved