• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डूंगरपुर जिले में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Republic Day celebrated with joy and enthusiasm in Dungarpur district - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शहर के ऐतिहासिक लक्ष्मण मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि जन-जाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने सुबह 9.05 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और परेड़ कमांडर पुलिस उप निरीक्षक सकाराम के नेतृत्व में प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड़ में प्रथम स्काउट ग्रुप वरदान डूंगरपुर, द्वितीय स्थान पर पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल टाउन डूंगरपुर एवं तृतीय स्थान पर रमाकुवर उमावि डूंगरपुर रहे। अतिरिक्त जिला दिनेश चन्द्र धाकड़ ने राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का पठन किया। जिला प्रमुख सूर्या अहारी, डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, सभापति अमृत कलासुआ, उप सभापति सुदर्शन जैन, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, समाजसेवी प्रभु पण्ड्या, बंशीलाल कटारा, हरीश पाटीदार, उप जिला प्रमुख सुरता परमार, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, डीएफओ रंगास्वामी ई. सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व गणमान्यजन भी समारोह में उपस्थित रहे। समारोह में राजस्थान पुलिस के बैण्ड ने सधे कदम-ताल में देशभक्ति गीतों संग मधुर धुनों की प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। राज्य सरकार हर वर्ष एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे कार्यक्रम में जन-जाति क्षैत्रीय विभाग मंत्री एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उद्बोधन के दौरान क्रांतिकारी वीरों के शहादत को नमन करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है । आज हम इस लोकतंत्र देश में 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2030 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है जो हम सब मिलकर विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का कार्य करेंगे,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान के माध्यम से विकसित राज्य की श्रेणी लाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहें है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हर वर्ष एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे।
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और वीरांगनाओं का सम्मान
मुख्य अतिथि जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री बाबूलाल खराड़ी, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला पुलिस मोनिका सेन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, जिला प्रमुख सुर्या अहारी, पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा, नगरपरिषद सभापति अमृतलाल कलासुआ, समाजसेवी प्रभू पण्ड्या, बंशीलाल कटारा हरीश पाटीदार ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व वीरांगनाओं में नवल बाई, राजू देवी एवं पार्वती रोत एवं लोकतंत्र सेनानी राजेन्द्र कोठारी,पीयूष जैन के आश्रित तारादेवी और यशवंत जोशी के आश्रित कल्पना जोशी को श्रीफल भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति में समाहित हुई भारतीय संस्कृति
गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों की ओर से सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी गई। सहित देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मी गीतों पर स्कूली बच्चों ने बेहतरीन सामंजस्य के साथ पिरामिड मुद्राओं का भी प्रदर्शन किया। तिरंगे को थामे हुए मानव पिरामिड बनाकर बेटियों ने शान से लहराते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी तो पूरा लक्ष्मण मैदान देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के बीच मंच संचालनकर्ता वैभव पाठक और ऋतु चौबीसा की सधी हुई कॉमेंट्री ने समां बांध दिया। कोरियोग्राफर अजय भोई के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विभागीय झांकियों में जागरूकता का संदेश
जिला परिषद, डूंगरपुर द्वारा जल संरक्षण एवं अन्नापूर्णा रसोई, वन विभाग, डूंगरपुर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, डूंगरपुर, स्वच्छ परियोजना विभाग, डूंगरपुर, स्वच्छ डूंगरपुर स्वस्थ्य डूंगरपुर, विद्युत विभाग, सहित अन्य विभागों ने झांकिया निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इनमें प्रथम स्थान स्वच्छ परियोजना विभाग द्वितीय स्थान पर वन विभाग एवं तृतीय स्थान पर आईसीडीएस डूंगरपुर की ओर से निकाली गई झांकी रही।
विभिन्न राजकीय भवनों पर किया गया ध्वजारोहण
इससे पहले जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय और कलक्टर निवास पर, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में एपीआरओ मोहन खराड़ी ने ध्वज फहराया। जिले के विभिन्न उपखण्ड व तहसील कार्यालयों, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं, राजकीय कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Republic Day celebrated with joy and enthusiasm in Dungarpur district
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, republic day, minister babulal kharari, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved