• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कार्य करने में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी : जिला निर्वाचन अधिकारी

Negligence in work will result in action as per rules: District Election Officer - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डीओआईटी के वीसी कक्ष से जिले के चारों विधानसभा के ईआरओ, एईआरओ, एवं सुपरवाइजरों की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले के चारों विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ईआरओ, एईआरओ एवं सुपरवाइजर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की समीक्षा कर कार्य में शीघ्र प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिगणना प्रपत्र के वितरण एवं ऑनलाइन डीजीलाइजेशन करवाने सहित जानकारी लेकर समय पर पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि बीएलओ स्वयं ही अपने परिगणना फॉर्म को ऑनलाइन भरते हुए अन्य मतदाताओं को भी परिगणना फॉर्म ऑनलाइन भरने के लिए प्रेरित करें एवं सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता से संवाद करते हुए परिगणना फॉर्म को ऑनलाइन करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें लापरवाही करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र धाकड़ सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे एवं चारों विधानसभा के ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर एवं बीएलओ वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Negligence in work will result in action as per rules: District Election Officer
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, district collector, ankit kumar singh, special intensive revision, review meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved