• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गहलोत के करीबी नेता के घर जीएसटी का छापा : कांग्रेस के कुछ लोग भाजपा से मिले हुए-खोड़निया का आरोप

GST raid at the house of a leader close to Gehlot: Some people of Congress are in cahoots with BJP - Khodaniya alleges - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी सहयोगी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य, दिनेश खोड़निया के घर और ऑफिस पर मंगलवार शाम को सेंट्रल जीएसटी टीम ने छापा मारा। खोड़निया का रियल एस्टेट और ज्वेलरी का कारोबार है, और यह छापेमारी उनके सागवाड़ा स्थित सुरभि मॉल में स्थित ऑफिस पर की गई। छापे के दौरान खोड़निया कार्यालय में उपस्थित नहीं थे, क्योंकि वे जयपुर में थे। हालांकि, उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे, और जीएसटी अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और कुछ दस्तावेजों की कॉपियां भी ले लीं। खोड़निया ने छापे के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ लोग भाजपा से मिले हुए हैं और वे लगातार शिकायतें करते रहते हैं। उनका आरोप है कि इन शिकायतों के चलते ही यह कार्रवाई हुई। इससे पहले अक्टूबर 2023 में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी खोड़निया के ऑफिस पर छापेमारी की थी। हालांकि, उस समय से अब तक ईडी की कार्रवाई की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
खोड़निया के भाई, नरेंद्र खोड़निया, सागवाड़ा नगर पालिका के अध्यक्ष हैं, और उनका व्यवसाय सागवाड़ा सहित कई अन्य स्थानों पर फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-GST raid at the house of a leader close to Gehlot: Some people of Congress are in cahoots with BJP - Khodaniya alleges
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gst, raid, leader, close, gehlot, congress, cahoots, bjp, khodaniya, alleges, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved