• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चालान के भय से नहीं बल्कि खुद से करें नियमों की पालना-विकास सांगवान

Follow the rules on your own, not out of fear of a challan - Vikas Sangwan - Dungarpur News in Hindi

धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी व जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों की पालना को लेकर होर्डिंग का विमोचन जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने किया।

चंद्रमल फाउंडेशन की ओर से जारी किए गए होंडिंग्स का विमोचन करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि आमतौर पर चालक चालान के भय से थोड़ी देर के लिए यातायात नियमों की पालना करते हैं। जब कि जरूरत है इन नियमों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की। उन्होंने कहा कि यदि चालान के भय से आप नियमों की पालना करते हैं, तो आप अपने आप को धोखा दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय पर होर्डिंग लगाई जा रही है। जिससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति चेतना पैदा हो। इसके अलावा विभाग द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से रिफ्लेक्टर अभियान ट्रैफिक पॉइंट पर चलाया गया। जहां 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा वाहन चालकों के बीच समझाइश की गई। इसके अलावा विभाग द्वारा नियमित संघन जांच के माध्यम से यातायात नियमों की पालना न करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
यातायात प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि हमारे द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नियमित कार्रवाई की जा रही है। अब तक लगभग 789 वाहनों के विरुद्ध चालान किए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में, बिना हेलमेट के वाहन चलने तथा बिना नंबर के वाहन चलाने वाले चालकों के साथ नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पार्किंग करने पर 135 वाहनों के खिलाफ चालान किए गए हैं।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत, चंद्रमल फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष राजवीर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, राजकुमार व एनआईसी से अजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Follow the rules on your own, not out of fear of a challan - Vikas Sangwan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dholpur, road safety department, district collector shrinidhi bt, road safety campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved