• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्लैगशिप योजनाओं की हुई समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

Flagship Schemes Reviewed, Instructions Issued for Effective Implementation - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। फ्लैगशिप योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में जिले में संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की विभाग वार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मिशन हरियालो राजस्थान, लखपति दीदी, सोलर दीदी, ड्रोन दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी, पशु सखी, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की उपस्थिति पोर्टल पर अपलोड करने तथा लक्ष्य के अनुरूप विद्यालय के निरीक्षण करने, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जल स्वालंबन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटल ज्ञान केंद्र, पीएम आवास योजना, पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, अटल प्रगति पथ, फार्म पॉन्ड जल जीवन मिशन अमृत योजना, पंच गौरव के अंतर्गत एक जिला एक खेल हॉकी, एक जिला एक पर्यटन स्थल बेणेश्वर, एक जिला एक उत्पाद मार्बल, एक जिला एक फल आम, कुसुम योजना - ए कुसुम - सी के तहत विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रगति, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अंतर्गत नवीन परिवारों को लाभान्वित करने सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर सिंह ने बताया कि जिन कार्यों में प्रगति न्यून है एवं उन कार्यो में अपने लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र प्रगति लाएं।
बैठक के अन्त में जिला कलक्टर द्वारा स्टेटस रिपोर्ट्स 2025 पुस्तक का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flagship Schemes Reviewed, Instructions Issued for Effective Implementation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, flagship schemes, district collector ankit kumar singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved