डूंगरपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को अपने डूंगरपुर दौरे के पहले दिन की शुरुआत गेप सागर झील के पास श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन कर की। राजे ने मंदिर में दर्शन के बाद प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने वहां मौजूद करीब 50 साधु-संतों का श्रीफल भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने साधु-संतों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि मु तमारो आशीर्वाद लेवा आवी हूं, मारे ऊपर पूरो आशीर्वाद राकजू..। मुख्यमंत्री के यह कहने पर सभी साधु-संतों ने एक स्वर में ’विजयी भव’ कहकर राजे को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हम पूरे प्रदेश की जनता से भी आशीर्वाद लेंगे। मैंने बीते साढ़े चार साल में जनता से किए वादों को पूरा करने में कसर नहीं छोड़ी। जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने में हम सफल रहे हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope