• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया जिला कारागृह का औचक निरीक्षण

District Legal Services Authority Secretary Conducts Surprise Inspection of District Jail - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के वार्षिक एक्शन प्लान के अनुपालना में निरीक्षण जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार पंचोली के दिशा-निर्देशानुसार गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा द्वारा जिला कारागृह का विस्तृत निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में कुल 106 बंदी निरुद्ध पाए गए। सचिव मीणा ने बंदियों से मुलाकात कर उनके विधिक अधिकारों और जेल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों को उनके केस की पैरवी हेतु निःशुल्क विधिक सहायता (लीगल एड) के बारे में जागरूक किया और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बंदी प्रभावी विधिक प्रतिनिधित्व से वंचित न रहे। व्यवस्थाओं का जायजा दिए आवश्यक निर्देश कारागृह परिसर में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधि विद्यार्थी चन्द्रपाल सिंह पंवार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिक प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Legal Services Authority Secretary Conducts Surprise Inspection of District Jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, rajasthan the secretary of the district legal services authority, manoj meena, conducted a surprise inspection of the district jail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved