• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर ने शिविर केसरपुरा तथा पीएचसी बिलिया बडगामा का किया निरीक्षण

District Collector inspected Camp Kesarpura and PHC Bilia Badgama - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। पीएचसी बिलिया बडगामा के गांव केसरपुरा में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया मुक्त डूंगरपुर कार्यक्रम हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

जिला कलक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया तथा जांच की गई महिलाओं की संख्या, उनके उपचार तथा शिविर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली । शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर में 365 लक्ष्य रखा गया था जिसमें 321 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई है, जिसमें 30 महिलाओं में 7 से 9 ग्राम हीमोग्लोबिन एवं 193 महिलाओं में 9 से 11 ग्राम हीमोग्लोबिन दर्ज किया गया। निरीक्षण के दौरान कलक्टर ने वहां पर उपस्थित महिलाओं व ग्रामीण जनों से वार्ता की। महिलाओं व ग्रामीण जन ने बताया कि यह शिविर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बहुत ही उपयोगी साबित हुआ क्योंकि हमारे घर से चिकित्सा संस्थान दूर होने के कारण काम छोड़कर एकदम जाना संभव नहीं था ऐसे में हमारे घर के पास ही शिविर लगने से हमें सुविधा हो गई तथा हमारी जांच कर निःशुल्क दवा भी दी गई।
शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर में धात्री महिला , गर्भवती महिला एवं अन्य महिलाओं के हीमोग्लोबिन, शुगर, बीपी व वजन लिया गया है तथा जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम है और एनीमिया कंडीशन है उन्हें उचित उपचार प्रदान किया जाएगा ।
शिविर के दौरान ग्रामीण जन चिकित्सा विभाग अधिकारी कर्मचारी व माया कलासुआ जिला परिषद सदस्य मौजूद रही।
इसके पश्चात जिला कलक्टर ने पीएचसी बिलिया बडगामा का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता, जांच करने, उपलब्ध दवाइयां, हीट वेव के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालना, साफ सफाई, ठंडे पानी की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा दिशा निर्देश दिए की ग्रामीण क्षेत्र की जिन महिलाओं में खून की कमी है उनका उचित उपचार किया जाए साथ ही जो धात्री और गर्भवती महिला है उन्हें पौष्टिक खाना खाने तथा पोषण के लिए भी प्रेरित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector inspected Camp Kesarpura and PHC Bilia Badgama
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, anemia mukt dungarpur program, district collector, ankit kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved