• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिला कलक्टर देशलदान ने डूंगरपुर शहर के प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण

District Collector Deshaldan Inspects Key Locations in Dungarpur City - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराना अस्पताल चौराहा, पुराना बाजार, सर्राफा बाजार माणक चौक, दर्जीवाड़ा, मोची बाजार, गैपसागर पाल, फतेहगढ़ी, बादल महल, बर्ड सेंचुरी पार्क, नया बस स्टैंड, अन्नपूर्णा रसोई, बस स्टैंड चौराहा, गेम जोन, स्विमिंग पूल एवं नगर परिषद लाइब्रेरी सहित अन्य स्थलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने शहर में विद्युत आपूर्ति, नालों की साफ-सफाई, गैपसागर झील में जल आवक मार्ग की स्थिति, झील में नाव संचालन व्यवस्था, नगर परिषद क्षेत्र के परिसीमन, शहरी जलाशयों एवं पार्कों की स्वच्छता तथा प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जिला कलक्टर ने पुराने शहर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त भवनों की जानकारी लेकर उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बस स्टैंड निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा हेतु नियमित बस संचालन, शौचालयों की स्वच्छता एवं समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्धारित शुल्क, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं उपलब्ध मेन्यू की जानकारी ली तथा स्वयं भोजन चखकर गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही बस स्टैंड के समीप तिराहे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
नगर परिषद लाइब्रेरी में निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपलब्ध पुस्तकों, उपस्थिति पंजिका एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, सीआई भैया लाल आंजना, एएसआई भूपेंद्र सिंह, भक्तेश पाटीदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District Collector Deshaldan Inspects Key Locations in Dungarpur City
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, district collector deshaldan, city inspection, urban facilities, old hospital chowk, old market, sarrafa bazar manak chowk, gap sagar lake, bus stand, annapurna rasoi, game zone, swimming pool, municipal library, public services, sanitation, traffic management, student guidance, quality food, damaged buildings, urban planning, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved