• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डूंगरपुर में चाइल्ड हेल्पलाइन ने 11 बच्चों को भिक्षावृति से मुक्त करवाया

Child Helpline freed 11 children from begging in Dungarpur - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईयूसीएडब्ल्यू द्वारा भिक्षावृति के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान उमंग के अन्तर्गत बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने डूंगरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र ट्रेफिक चौराहों, सड़कों, सार्वजनिक स्थान, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में भिक्षावृति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृति से मुक्त करवाया गया। बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम व मान तस्करी विरोधी यूनिट डूंगरपुर के संयुक्त तत्वावधान में डूंगरपुर शहर के शनि मंदिर परिसर, बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन पर टीम द्वारा सर्च अभियान चलाकर भिक्षावृति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृति से मुक्त करवाया गया। इसके अन्तर्गत कुल 11 बच्चों को भिक्षावृति से मुक्त करवाया गया एवं इन बच्चों के माता-पिता को मानव तस्करी विरोधी यूनिट डूंगरपुर द्वारा पाबंद किया गया। इस अवसर पर मानव तस्करी विरोधी यूनिट पुलिस डूंगरपुर एएसआई अशोक मीणा, कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन से कमलेश जैन, महेन्द्र कलाल व अर्चना मनात सहित अन्य मौजूद रहे। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Child Helpline freed 11 children from begging in Dungarpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, umang, elimination of begging, siucaw, child helpline 1098, child rights department, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved