|
डूंगरपुर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर 9 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन करने के बाद 1 मिनट का वीडियों अपलोड करना होगा। जिसका विषय है आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है। इस विषय पर आने वाले वीडियों में से 150 उत्कृष्ट वीडियों का चयन किया जाएगा।
इसके बाद 150 प्रतिभागियों को नोडल महाविद्यालय में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इन प्रतिभागियों में से 10 प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। इनको राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए विधानसभा जयपुर भेजा जाएगा और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में से तीन प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। जिन्हे पार्लियामेंट दिल्ली में अपने विषय को प्रस्तुत करने के लिए भेजा जाएगा।
विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025 के आयोजन के लिए हरिदेव जोशी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज बांसवाडा को नोडल महाविद्यालय के रूप नामित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना बांसवाडा, और नेहरू युवा केन्द्र बांसवाडा द्वारा सयुक्त रूप से किया जायेगा। उन्होने ने बताया कि अधिक जानकारी माई भारत पोर्टल लिक पर जाकर आवेर्बन कर सकते है।
नया ओसीआई पोर्टल नागरिक-अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम : पीएम मोदी
'पहलगाम हमले की कड़ी निंदा के लिए नीदरलैंड की सरहना करता हूं', हेग में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
सिंधु जल संधि रद्द कर पीएम मोदी ने ऐतिहासिक अन्याय समाप्त किया : शिवराज सिंह चौहान
Daily Horoscope