• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदर ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान के निर्देश

A night meeting was held in the Modar Gram Panchayat, with instructions given to resolve villagers problems on the spot. - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने मंगलवार को पंचायत समिति बिछीवाड़ा की ग्राम पंचायत मोदर में रात्रि चौपाल की । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोदर में आयोजित रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी परिवेदनाएं लेकर उपस्थित हुए तथा ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोदर में कमरे निर्माण की स्वीकृति करवाने, पीएम आवास की द्वितीय किस्त जारी करवाने , गॉंव पीथापुर में नदी पर एनिकट बनवाने, सड़क मय पुलीया स्वीकृत करवाने, विद्यालय जर्जर भवन ठीक करवाने, पंथाल पुल ऊचा बनवाने, सीसी एवं डामरीकरण सड़क निर्माण करवाने, ग्राम पंचायत मोदर मोबाइल टॉवर लगवाने, पुलिस चौकी स्थापित करवाने सहित अन्य परिवेदनाएं अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ के समक्ष परिवेदनाएं प्रस्तुत की । मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एक-एक कर सभी ग्रामीणों की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता से सुनकर संबंधित अधिकारियों से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
आयोजित रात्रि चौपाल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने निशुल्क दवा योजना, निःशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मां वाउचर योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। वही उद्यान विभाग के अधिकारी ने सोलरपंप, फव्वारा सिंचाई योजना, पॉलीहाउस, बगीचे लगाने की विस्तृत जानकारी दी।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग विद्युत विभाग, पंचायती राज विभाग, रसद विभाग, राजीविका विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित सभी विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी है, उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि आज जो भी परिवेदनाएं आई है, उनको संबंधित विभाग को भेजकर समय- समय पर मॉनिटरिंग कर उनको निश्चित समय सीमा में निस्तारित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बदलते समय में प्रगति का एकमात्र आधार शिक्षा है और इसके बिना समग्र विकास संभव नहीं है।
उन्होंने चौपाल में उपस्थित आमजन से अपील की कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता दें तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए जागरूक और प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त समाज की नींव रखता है और जब प्रत्येक परिवार शिक्षा को महत्व देगा, तभी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव होगा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने रात्रि चौपाल के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय से दूरस्थ ग्राम पंचायतों में आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाता है, ताकि जिला स्तरीय अधिकारी आमजन के मध्य पहुँचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
प्रतिभावान विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोदर के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रतिभाओ को माल्यार्पण कर एवं ऊपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया ।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर धाकड़ ने छात्र-छात्राओं के जिज्ञासाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अध्ययन करें तथा अपने माता-पिता, समाज और जिले का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर चौपाल में ग्राम पंचायत प्रशासक अर्चना देवी ननोमा, उपखंड अधिकारी बिछीवाड़ा शाहीनअंजुम, तहसीलदार बिछीवाड़ा माधव लाल सरपोटा, विकास अधिकारी महेश चंद्र अहारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी समाज सेवी नरसिंह फनात, महेश चंद्र ननोमा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A night meeting was held in the Modar Gram Panchayat, with instructions given to resolve villagers problems on the spot.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, night chaupal, gram panchayat modar, bichiwara panchayat samiti, ankit kumar singh collector, dinesh chandra dhakad adm, government schemes, rural development, education awareness, rajasthan administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved