• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जल अंकेक्षण के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

A message on water conservation was conveyed through a water audit. - Dungarpur News in Hindi

डूंगरपुर। आर.यू.आई.डी.पी. की सामुदायिक जागरूकता एवं सहभागिता सलाहकार इकाई ने जल संरक्षण की आवश्यकता, महत्वत्ता एवं पेयजल बचाने के उपायों की जानकारी देने के लिये विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय नई बस्ती, डूंगरपुर में जल साक्षरता कार्यक्रम के तहत जलसंरक्षण के संदेश दिये गये। जिसमे स्कूल की कक्षा 6,7 व 8 की लगभग 140 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियन्ता हंसराम मीणा तथा सहायक अभियन्ता के मार्ग निर्देशन में किया गया। लघु फिल्म श्पानी पर हक हैं हमारा प्रर्दशित किया गया तथा इसके माध्यम से जल संरक्षण के संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक जागरूकता एवं सहभागिता सलाहकार इकाई के सामुदायिक विकास विशेषज्ञ सामाजिक विकास विशेषज्ञ सुजीत शरण ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थीयों को जल का महत्व बताया, साथ ही कहा कि यदि जल का दुरूपयोग नहीं रोक पाये तो आने वाले समय में भारी परेशानियों का सामना करना पडेगा। विद्यार्थियों को पेयजल का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण के उपाय बताये, तथा कहा कि हमने भूजल का अत्यधिक दोहन कर भूमिगत जल एवं पर्यावरण का सीधा नुकसान पहुंचाया है। विद्यार्थियों को अपने विद्यालय के साथ घर, परिवार एवं मौहल्ले में लोगो को पानी बचाने के लिये प्रेरित करने की अपील की। सहायक सामाजिक विकास विशेषज्ञ माया पाटीदार ने शहर में किये जाने वाल जलापूर्ति व सीवर कार्य की जानकारी दी। उन्होने सीवरेज से होने वाले लाभो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीवर कनेक्शन के बाद गन्दगी में कमी आयेगी शहर साफ व स्वच्छ रहेगा जिससे पर्यावरण सही होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास व्यास, मंजु रानी चौबीसा, राजकुमार परमार, ममता चौबीसा व समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की तथा सभी विद्यार्थियों से अपील की, वे सब आज, अभी से ही पानी बचाने की शपथ लेवे तथा हम सब स्वयं जल की बचत करते हुए अन्य लोगो को भी जल बचाने के लिये प्रेरित करेगें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमन आरा युवराज एवं अर्पीता तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A message on water conservation was conveyed through a water audit.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dungarpur, water conservation, drinking water, water literacy program, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dungarpur news, dungarpur news in hindi, real time dungarpur city news, real time news, dungarpur news khas khabar, dungarpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved